फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Elderly couple tied up in Scheme-1 Colony and robbed of lakhs

Alwar News: स्कीम-एक कॉलोनी में डकैती, घर में घुसे पांच नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को बंधकर की मारपीट

Thu, 21 Nov 2024 05:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 21 Nov 2024 05:47 PM IST
सार

अलवर शहर के स्कीम नंबर 1 इलाके में पांच नकाबपोश बदमाशों ने देर रात नीरज गर्ग के घर में घुसकर उनके बुजुर्ग माता-पिता को बंधक बनाकर डकैती की। बदमाशों ने मारपीट कर लगभग 10-15 लाख रुपये नकद और जेवर लूट लिए।

विज्ञापन
Alwar News: Elderly couple tied up in Scheme-1 Colony and robbed of lakhs
घटनास्थल की जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर में पांच नकाबपोश बदमाशों ने देर रात को एक घर में घुसकर लोगों को बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। मामला शहर की कोतवाली थाना अंतर्गत स्कीम नंबर एक में मकान नंबर 217 का है। यहां पर देर रात 2:30 बजे एक मकान में पांच नकाबपोश बदमाश घुसे और मकान मालिक नीरज गर्ग के माता-पिता को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना सुबह करीब पांच बजे कोतवाली थाना पुलिस को की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। इस घटना के बारे में डिप्टी एसपी अंगद शर्मा ने बताया सुबह हमको 5 बजे के करीब सूचना मिली की कोतवाली थाना इलाके में पीड़ित नीरज के मकान में कोई डकैती हुई है। इस सूचना पर हम मौके पर पहुंचे हैं। सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने पूरे खंगाल लिए और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने बताया करीब घर से 10 से 15 लाख रुपये की डकैती हुई है। अभी पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर चोरों का पता लगा रही है। 
विज्ञापन


एक सिक्ख व्यक्ति जो पड़ोस में ही रहते हैं, उन्होंने बताया कि मकान के मालिक नीरज गर्ग अपने परिवार के साथ एक शादी में गए हुए थे और उनके पीछे से यह डकैती की घटना हो गई। अब नीरज के आने के बाद ही पता चलेगा कि डकैत क्या कुछ ले गए हैं। उनके पिता के अनुसार 15 लाख रुपये की डकैती बताई जा रही है। वैसे दोनों बुजुर्ग दंपती अभी तक दहशत में हैं, क्योंकि उनके साथ बंधक बनाकर मारपीट भी की गई है। उधर, पुलिस भी यह मान रही है कि बदमाश लाखों रुपये नकद और जेवर आदि ले गए हैं, जिसकी कीमत का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed