{"_id":"664b2d701910bd20a60e31bb","slug":"alwar-news-elder-brother-filed-a-case-against-younger-brother-for-stealing-battery-from-tractor-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: ट्रैक्टर से बैटरी चुराने पर बड़े भाई ने छोटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया, पहले भी कर चुके हैं वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: ट्रैक्टर से बैटरी चुराने पर बड़े भाई ने छोटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया, पहले भी कर चुके हैं वारदात
Mon, 20 May 2024 04:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 04:31 PM IST
सार
ट्रैक्टर की बैटरी चोरी के मामले में एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई के खिलाफ शहर के एनईबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद रिपोर्ट में पीड़ित ने कहा है कि पूर्व में भी वह ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर के एनईबी थाना अंतर्गत रामनगर कॉलोनी के कृषि फार्म हाउस में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है, जहां पीड़ित हरविंदर सिंह यादव ने अपने छोटे भाई के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि देर रात उसका ट्रैक्टर फार्म हाउस पर खड़ा था और यहीं से उसकी बैटरी चोरी हो गई। मामले में पीड़ित ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने कहा कि उसका छोटा भाई और दो बेटे पहले भी ट्रैक्टर को जलाने की कोशिश कर चुके हैं और अब ये ट्रैक्टर से बैटरियां चोरी करके ले जाते हैं। पीड़ित ने इस मामले में अपने छोटे भाई हरमिंदर उर्फ चीकू व उसके दोनों बेटे लव और कुश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, अब पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन