{"_id":"6631f22792bf126b98079b56","slug":"alwar-news-drunken-petrol-pump-workers-broke-the-head-of-a-young-man-were-demanding-rs-500-extra-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: नशे में धुत पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवक का सिर फोड़ा, 500 रुपये एक्स्ट्रा मांग रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: नशे में धुत पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवक का सिर फोड़ा, 500 रुपये एक्स्ट्रा मांग रहे थे
Wed, 01 May 2024 01:11 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 01:11 PM IST
सार
जयपुर से फरीदाबाद जा रहे एक परिवार को रास्ते में कोटपूतली पेट्रोल पंप पर रुककर पेट्रोल डलवाना भारी पड़ गया। पंप पर नशे में धुत पंप कर्मियों ने अतिरिक्त 500 रुपयों की मांग करते हुए कार सवार को पीट डाला।
विज्ञापन
हमले में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के कोटपुतली में एक कार सवार को गाड़ी में पेट्रोल डलवाना उस समय भारी पड़ गया, जब नशे में धुत पंप कर्मियों ने कार चालक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमले में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
पीड़ित के परिजन ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े बजे की है। उनका परिवार जयपुर से फरीदाबाद जा रहा था। उन्होंने रास्ते में कोटपुतली पेट्रोल पंप पर 1000 रुपये का पेट्रोल डलवाया लेकिन नशे में धुत पंप कर्मी 1500 रुपये मांगने लगे। बातों ही बातों में उन्होंने 19 वर्षीय अफजल के साथ मारपीट शुरू कर दी और सिर में डंडे से वार कर दिया। लहूलुहान अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना को लेकर अस्पताल चौकी के पुलिसकर्मियों को शिकायत कर दी गई है।
विज्ञापन