{"_id":"672225fc7ee1688616075354","slug":"alwar-news-dispute-between-two-communities-over-love-marriage-in-bhiwadi-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: भिवाड़ी में प्रेम विवाह को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद, युवक के पिता पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: भिवाड़ी में प्रेम विवाह को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद, युवक के पिता पर हमला
Wed, 30 Oct 2024 05:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:56 PM IST
सार
राजस्थान के भिवाड़ी जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र में एक प्रेम विवाह के बाद दो समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। मेव समाज की लड़की जानिशता ने राय सिक्ख समाज के लड़के सुजीत सिंह से कोर्ट मैरिज कर ली और दोनों दिल्ली में रहने लगे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन वे फिलहाल फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अस्पताल में पीड़ित युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवाड़ी की चोपानकी थाना अंतर्गत गांव झिवाना में एक महीना पूर्व में एक गांव की मेव समाज की लड़की जानिशता राय सिक्ख समाज के लड़के से प्रेम कर बैठी। यह लड़की कुछ दिन पहले ही राय सिक्ख समाज के लड़के सुजीत सिंह के साथ चली गई थी। परिवार के लोगों ने पंचायत बैठाकर लड़की को वापस बुला लिया था, लेकिन उसके बाद यह लड़की वह लड़की दोबारा लड़के के साथ चली गई और उन्होंने दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
विज्ञापन
लड़के का बाप निहाल सिंह जब अपने खेत पर काम कर रहा था तभी वहां पर रमजान, इकबाल, सहील, जबवीर, बकरा शाहीद और अब्दुल्ला शाकीर और शितकी अन्य लोग आए और इन लोगों ने इस व्यक्ति निहाल सिंह पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया मेव समाज की लड़की दो बार उनके बेटे के साथ चली गई। हमने उसको बिरादरी के सामने बुलाकर समझाइश भी की और समझाबुझाकर लड़की को उसके घरवालों को सौंप दिया, लेकिन तीसरी बार वह फिर चली गई और दिल्ली जाकर हमारे बेटे से कोर्ट मैरिज कर ली और दिल्ली रहने लग गए। उस बात की रंजिश को आगे बढ़ाते हुए यह लोग हमसे झगड़ा कर रहे हैं। ये लोग कई बार झगड़ा कर चुके हैं और धमकी भी देते रहते हैं। इसी बात को लेकर इन लोगों ने लाठी डंडे और हथियार से हम पर हमला किया। जिसकी वजह से निहाल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको भिवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर अवस्था के चलते व्यक्ति को अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और इस झगड़े की सूचना उन्होंने चौपानी थाना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
आरोपी गांव से फरार
उधर, हमले के बाद से सभी आरोपी गांव में नहीं है और फरार हो गए हैं। पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है और पुलिस इन लोगों को तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट में जिन आरोपियों के नाम दिए गए हैं। वे सभी घटना के बाद से ही फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश भी कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मिलने के बाद ही आगे की करवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने बताया कि यह लड़की पहले भी दो बार लड़के के सर्च भाग चुकी है, लेकिन उसके घर वाले उसको तो समझा नहीं पाए, जबकि राय सिक्खों ने इस मामले में बाकायदा पंचायत करके लड़की को वापस उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया था। इस बार लड़की ने उनके लड़के के सतब कोर्ट मैरिज कर ली तो अब वे भी क्या कर सकते हैं, क्योकि दोनों बालिग हैं और वे शादी के बाद वापस गांव भी नहीं आए और दिल्ली में ही रहने लगे गए।