फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Deputy Chief Minister paid tribute to late leader Zuber Khan

Alwar News: उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता जुबेर खान को दी श्रद्धांजलि, ललित के पंवार सहित कई लोग पहुंचे

Tue, 24 Sep 2024 11:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 24 Sep 2024 11:57 AM IST
सार

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, पूर्व विधायक उम्मेद सिंह राठौड़ और IAS ललित के पवार समेत कई नेता और अधिकारी दिवंगत नेता जुबेर खान के ढाई पैडी स्थित घर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने जुबेर खान के परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया और उन्हें समझदार, बेबाक और धर्मनिरपेक्ष नेता बताया।

विज्ञापन
Alwar News: Deputy Chief Minister paid tribute to late leader Zuber Khan
दिवंगत जुबेर खान को श्रद्धांजलि देते उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार में डिप्टी मुख्यमंत्री प्रेम चन्द बैरवा, पूर्व विधायक उम्मेद सिंह राठौड़ (शेरगढ़, जोधपुर) एवं IAS ललित के पवार सहित कई नेता और अधिकारी ढाई पैडी स्थित दिवंगत नेता जुबेर खान के घर पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री प्रेम चन्द बैरवा जी ने पूर्व विधायक उम्मेद सिंह राठौड़ एवं IAS ललित के पवार जी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत एमएलए ज़ुबैर खान के परिवार से मिलकर दुःख साझा किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने जुबैर खान को समझदार, बेबाक एवं धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया और कहा कि उनकी राजनीतिक कुशलता के सभी पार्टी के नेता कायल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर उनके परिवार को सांत्वना देने आए हैं। वे एक बेहतरीन नेता थे ओर उनकी सभी तारीफ किया करते थे। वे निर्भीक भी थे कि उन्हें जो भी कहना होता था उसे स्पष्ट तौर पर कहते थे। उन्होंने कहा कि जुबेर ने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत की और यहां तक पहुंचे।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, पी सी सी सचिव बलराम यादव, जिला प्रवक्ता रिपु दमन गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष बबली पंडित, साजिद खान, राम प्रकाश शर्मा, रमन सैनी, पवन खटाना, राहुल खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed