{"_id":"678202a0baca2a64cc0484db","slug":"alwar-news-conflict-between-two-villages-over-boring-jal-jeevan-mission-scheme-team-sent-back-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : बोरिंग करवाने को लेकर दो गांवों के बीच टकराव, जल जीवन मिशन योजना के तहत आई टीम को वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : बोरिंग करवाने को लेकर दो गांवों के बीच टकराव, जल जीवन मिशन योजना के तहत आई टीम को वापस भेजा
Sat, 11 Jan 2025 11:03 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:03 AM IST
सार
जल जीवन मिशन योजना के तहत होने वाली पानी की बोरिंग को लेकर दो गांवों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। मामले में गांव के लोगों ने जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग करते हुए मामले को सुलझाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सकट गांव में पानी की समस्या को लेकर जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रस्तावित बोरिंग को लेकर विवाद गहरा गया है। सकट गांव और पाई का गुवाड़ा के बीच इस मुद्दे पर टकराव के हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
पाई का गुवाड़ा के लोगों ने जल जीवन मिशन योजना के तहत होने वाली बोरिंग का विरोध करते हुए बोरिंग करने वाली गाड़ी को वापस लौटा दिया। उनका कहना है कि यदि यह बोरिंग होती है तो उनके गांव में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी और सारा पानी सकट गांव की ओर चला जाएगा।
विज्ञापन
इधर सकट गांव के लोगों का कहना है कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पांच बोरवेल प्रस्तावित हैं, जिनमें से दो सकट गांव के लिए स्वीकृत किए गए हैं। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे सकट गांव के लोगों ने बोरिंग कार्य को पूरा करवाने के लिए पुलिस जाब्ता उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मामले में पहले भी ग्राम पंचायत और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बोरिंग कार्य के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी लेकिन जाब्ता उपलब्ध नहीं हो पाया था और बोरिंग मशीन को वापस लौटना पड़ा था।
सकट गांव के ग्रामीणों ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और बोरिंग कार्य को पूर्ण करवाने के लिए प्रशासनिक सहायता और पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की समस्या के कारण वे बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं इस समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए।
जल जीवन मिशन योजना के तहत होने वाले बोरिंग कार्य को लेकर दोनों गांवों के बीच टकराव के चलते पानी की समस्या का समाधान अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर बोरिंग कार्य पूरा करवाने की अपील की है ताकि पानी की किल्लत को दूर किया जा सके।