{"_id":"66912aa635e860d5f607389b","slug":"alwar-news-bjp-leader-beaten-to-death-miscreants-attacked-due-to-old-rivalry-police-is-searching-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने किया हमला, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने किया हमला, पुलिस कर रही तलाश
Fri, 12 Jul 2024 08:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 12 Jul 2024 08:38 PM IST
सार
अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि हमले में भाजपा नेता यासीन खान बुरी तरह घायल हो गए थे। बदमाशों ने मारपीट कर उनके दोनों पैर तोड़ दिए थे, शरीर पर भी कई गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर के मुंगसका निवासी भाजपा नेता यासीन खान की पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने नारायणपुर में मारपीट कर हत्या कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया गुरुवार शाम को अलवर के भाजपा नेता की 15-20 लोगों ने पुरानी रंजिश में बीच सड़क पर लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि हमले में भाजपा नेता यासीन खान बुरी तरह घायल हो गए थे। बदमाशों ने मारपीट कर उनके दोनों पैर तोड़ दिए थे, शरीर पर भी कई गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर हाल में उन्हें जयपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अलवर की तरफ भागे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मृतक के परिजनों ने पांच लोगों के नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस पूरे घटनाक्रम में 10 से 12 आरोपी शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिवार को सुरक्षा दी गई है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अलवर पुलिस, कोटपूतली बहरोड़ पुलिस और जयपुर रेंज पुलिस इस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन