फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Air pollution outbreak, Alwar city surrounded by smog, AQI reached 293

Alwar News: स्मॉग से घिरा शहर, एक्यूआई 293 तक पहुंचा, पानी का छिड़काव करने में जुटीं 15 एंटी स्मॉग गन

Tue, 19 Nov 2024 02:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 19 Nov 2024 02:18 PM IST
सार

अलवर शहर में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्मॉग ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 206 से 295 तक पहुंच गया, जबकि भिवाड़ी में यह खतरनाक स्तर 458 के करीब हो गया।

विज्ञापन
Alwar News: Air pollution outbreak, Alwar city surrounded by smog, AQI reached 293
पानी का छिड़काव करती एंटी स्मॉग गन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर में वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण दिनभर स्मॉग छाया रहा। हालात ये हो गए हैं कि अलवर की हवा भी जहरीली हो गई। कल सुबह छह से शाम छह बजे तक एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 206 से 295 तक पहुंच गया और रात को भी शहर का एक्यूआई औसतन 293 रहा। अलवर पिछले तीन दिन से वायु प्रदूषण की जद में है। आज सुबह भी वायु प्रदूषण के कारण स्मॉग से आसमान ढका रहा। सोमवार ओर मंगलवार सुबह पीएम 10 का स्तर 121 से 196 रह जो कि बहुत अधिक है।
विज्ञापन


उधर दिल्ली का असर सबसे ज्यादा भिवाड़ी में पड़ा है, जहां हवा काफी ज्यादा जहरीली हो चुकी है और भिवाड़ी का एक्यूआई का स्तर भी 458 के करीब पहुंच चुका है। उधर, एनसीआर रीजन में ग्रेप 4 की पाबंदी लागू होने के साथ ही अलवर यूआईटी ने 102 ओर रीको ने 31 निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं। अब किसी भी तरह के निर्माण सम्बन्धी काम नहीं हो सकेंगे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


अलवर के स्कूलों की छुट्टियां नहीं होंगी 
जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया कि अभी स्कूलों की छुट्टियां नहीं होंगी। इसके लिए राज्य सरकार से निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इससे पहले ग्रेप 3 में निर्माण सम्बन्धी गतिविधियां बंद हो गई थीं, लेकिन नियमानुसार कुछ प्रॉजेक्ट चल रहे थे, लेकिन अब सभी तरह के काम बंद हो गए हैं। शहर में एक्यूआई का स्तर 293 तक पहुंच चुका है।

अलवर की हालत बेहद खराब
वायु प्रदूषण को देखते हुए 15 एंटी स्मॉग गन से लगातार छिड़काव किया जा रहा है। इनमे से 10 एंटी गन से पीडब्ल्यूडी, दो एंटी गन से नगर निगम तथा तीन से रीको छिड़काव करवा रही है। इसके अलावा रोड स्वीपिंग की तीन तथा एक मशीन से रीको काम करवा रहा है। वैसे अलवर की हालत भी इस समय बेहद खराब है। डॉक्टरों कि माने तो वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों की आंखों में जलन हो रही है और फेफड़ों पर हवा का दबाव भी नजर आने लगा है। यदि समय रहते स्मॉग टावर ना बनाया गया और फारेस्ट को ना सुधारा गया तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। हालात सुधार कर ही इससे कुछ हद तक मुक्ति मिल सकती है। हालात तो यह है कि अरावली क्षेत्र भी धीरे धीरे बंजर होता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed