फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: After a dispute with his wife, the young man committed suicide by hanging himself

Alwar News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया मित्र का जिक्र

Fri, 11 Oct 2024 07:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 11 Oct 2024 07:40 PM IST
सार

मृतक ने कमरे में सुसाइड नोट मिला है। उसमें आत्महत्या का कारण पत्नी और उसके मित्र को बताया है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं, रिपोर्ट में आत्महत्या का मुख्य कारण पत्नी से कलह होना बताया गया है।

विज्ञापन
Alwar News: After a dispute with his wife, the young man committed suicide by hanging himself
घटना के बाद कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पुराना राजगढ़ में एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। यहां मृतक के शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। हेडकांस्टेबल हीरालाल ने बताया कि बनवारी लाल जांगिड़ ने रिपोर्ट दी है कि उसके भतीजे अमित जांगिड़ पुत्र रामबाबू जांगिड़ का विवाह फरवरी 2024 में हुआ था। कल उसकी पत्नी गांव आई थी और आपस में विवाद हुआ था।

विज्ञापन


विवाद होने के बाद पत्नी वापस अपने मायके चली गई। इसके बाद अमित ने गुरुवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने कमरे में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आत्महत्या का कारण पत्नी और उसके मित्र को बताया है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं, रिपोर्ट में आत्महत्या का मुख्य कारण पत्नी से कलह होना बताया गया है। मृतक विवाह के बाद से मानसिक अवसाद में था। इस कारण अमित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप कर दिया। वैसे आत्महत्या का कारण मृतक ने अपनी पत्नी और मित्र को ठहराया है, लेकिन पुलिस के भी यह बात समझ नहीं आ रही कि इस मामले में मित्र बीच में कहां से आ गया। पत्नी से कलेश की बात तो समझ आती है, लेकिन मित्र इस बीच कहा से आ गया। पुलिस को अंदेशा है कि इसकी पत्नी के मित्र से अवैध सम्बन्ध हो सकते हैं और इसीलिए उसने आत्महत्या कर ली। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed