फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News : Accused who stole DJ ran away, in police custody, two have already been arrested

Alwar News : गाड़ी समेत डीजे चुराकर भागे चोर, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, दो पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2024 08:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 08:52 PM IST
सार

शहर की एनईबी थाना पुलिस ने डीजे चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मैरिज रूम के पास खड़ा डीजे गाड़ी समेत चुरा ले गया था। पुलिस डीजे और पिकअप पहले ही बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन

विस्तार

मैरिज रूम के बाहर से डीजे चोरी करने के आरोप में शहर की एनईबी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी कुख्यात चोर है और इसके खिलाफ पहले भी तीन-चार चोरी के मामले पंजीबद्ध हैं, जिनमें इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेशचंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 फुट रोड निवासी घनश्याम ने थाने में उपस्थित होकर यह मुकदमा दर्ज कराया था कि दो सौ फुट स्थित सात फेरा मैरिज रूम के पास खड़ा डीजे कोई अज्ञात व्यक्ति गाड़ी समेत चुराकर ले गया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि एक आरोपी अमन उर्फ भोलू को पुलिस ने अभी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस चोरी हुआ डीजे और पिकअप पहले ही बरामद कर चुकी थी। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है अब पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिले के कई थानों में पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति शादी समारोह में घुसकर, जो भी सामान इसे मिलता है उसे उठाकर ले जाता है और फिर रफूचक्कर हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल पुलिस इसे गिरफ्तार कर थाने ले आई है और अब तक की गई चोरियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed