{"_id":"67051716a9186eab630ed0ce","slug":"alwar-news-accountant-swindled-lakhs-of-rupees-from-his-own-boss-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अपने ही मालिक के लाखों रुपये ठग ले गया मुनीम, एक साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अपने ही मालिक के लाखों रुपये ठग ले गया मुनीम, एक साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 08 Oct 2024 04:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:57 PM IST
सार
ट्रक बॉडी की दुकान की दुकान चलाने वाले पीड़ित मनोज गोयल ने बताया कि मुनीम को पैसे लेकर फरीदाबाद भेजा था लेकिन वहां नहीं पहुंचा। तब से वह लापता था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर n.e.b थाना पुलिस ने लाखों रुपये लेकर फरार हुए मुनीम को गिरफ्तार कर लिया। ये मुनीम साल भर पहले नौ लाख से अधिक की रकम लेकर फरार हो गया था। तब से आरोपी की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
थाने के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि दिनांक 7 जून 2023 को परिवादी मनोज गोयल निवासी n.e.b हाउसिंग बोर्ड ने थाने में मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उसकी ट्रक बॉडी की दुकान है। उसके साथ काफी वर्षों से नरेश जादोन उसका मुनीम काम कर रहा था।
विज्ञापन
काफी बार उसको पैसे देकर कई शहरों में और कई प्रदेशों में भेजा और उसने वह रकम भी पहुंचा दी थी। एक दिन उसने अपने मुनीम को 9:30 लाख रुपये देकर फरीदाबाद में एक फर्म के पास भेजा था। तब मुनीम के मन में पैसों के प्रति लालच आ गया। वो बताई गई जगह पर नहीं पहुंचा। तब से वो लापता है।
विज्ञापन
वह उस फॉर्म के पास पहुंचा ही नहीं। उसको काफी फोन किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मुनीम की काफी तलाश की गई, लेकिन मुनीम का कोई भी पता नहीं लगा। उसके बाद मलिक ने थाने पर उपस्थित होकर पूरी घटना पुलिस को बताई और मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब आरोपी नरेश जादोन को पकड़ लिया है। आरोपी को पुलिस ने अलवर शहर के अग्रसेन पुलिया के पास पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश करेगी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।