फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Accident happened on Delhi-Mumbai Expressway, car overturned in a pit dug for maintenance, 3 died

Alwar News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, मेंटेनेंस के लिए खोदे गए गड्ढे में पलटी कार, तीन की मौत

Sat, 12 Oct 2024 02:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 02:27 PM IST
सार

कल रात अलवर जिले के पिनान के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गुरुग्राम से जयपुर आ रही कार मेंटेनेंस के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 साल के एक बच्चे समेत दो लोग घायल हैं।

विज्ञापन
Alwar News: Accident happened on Delhi-Mumbai Expressway, car overturned in a pit dug for maintenance, 3 died
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मेंटेनेंस के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर जयपुर की तरफ जा रही का चार बार पलटी। हादसे में कार में सवार बेटा-बेटी समेत पिता की मौत हो गई, जबकि 6 साल के बच्चे सहित 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 6 सदस्य हरियाणा के नारनौल से बालाजी (राजस्थान) के दर्शन के लिए निकले थे। हादसा शुक्रवार रात करीब दस बजे अलवर जिले के पिनान के निकट भैड़ोली के पास हुआ।

विज्ञापन


हादसे में हरियाणा नारनौल निवासी विद्यानंद (60) और बेटे शुभम यादव (28) की मौके पर ही मौत हो गई। शुभम की बहन सोनिका यादव भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई थी और उसे पिनान सीएचसी पहुंचाया गया था, यहां से इन्हें अलवर के जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे

शुभम की मां संतोष यादव और सोनिका का बेटा कारव यादव घायल हैं। कारव ने बताया- हम सभी बालाजी मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। हादसे से पहले हम सभी एक होटल पर रुके थे, जैसे ही होटल से निकले गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर रैणी पुलिस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। शवों को रैणी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढे से दूर रखा था बैरिकेड

बताया जा रहा है दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चेनेज संख्या-132 की पुलिया पर भैड़ोली के पास दिल्ली-जयपुर लेन में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। यहां सड़क खुदी हुई है लेकिन इसका बैरिकेड दूर रखा हुआ था। ऐसे में ड्राइवर को बैरिकेड नहीं दिखा और गड्ढे से गुजरते ही कार पलट गई। बताया जा रहा है कि कार ने करीब चार पर पलटी खाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed