{"_id":"6739c625a064209dc30e71ef","slug":"alwar-news-a-young-man-trapped-in-a-honey-trap-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, पिता ने महिला पर हनी ट्रैप का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, पिता ने महिला पर हनी ट्रैप का लगाया आरोप
Sun, 17 Nov 2024 04:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 17 Nov 2024 04:02 PM IST
सार
अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक मनोज कुमार जाट ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक के पिता मुरारी लाल ने एक महिला पर हनी ट्रैप का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला ने उनके बेटे से मोटी रकम वसूली।
विज्ञापन
घटना के बाद बैठे परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर जिले में राजगढ़ थाना क्षेत्र के मूनपुर गांव के समीप ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक युवक के पिता ने एक महिला पर हनी ट्रैप का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डीग जिले के थाना खोह क्षेत्र के नगला हरसुख निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार जाट नीमराना स्थित एक कंपनी में काम करता था। उसने राजगढ़ थाना क्षेत्र के मूनपुर के समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता मुरारी लाल का कहना है कि मेरे बेटे के मालाखेड़ा निवासी एक महिला से अवैध संबंध थे। कुछ दिन पहले उसने 2 लाख 75 हजार का लोन लेकर रुपये भी दिए थे, जिसमें केवल 75 हजार पिता को दिए बाकी महिला को दे दिए।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व ही महिला ने पिता को फोन कर कहा कि आपके लड़के ने उससे 50 हजार रुपये लिए हैं और दे नहीं रहा। इस पर पिता और महिला के बीच भी नोक झोंक भी हुई थी। पिता ने कहा है कि संबंधित महिला के कारण ही पुत्र ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। युवक के पिता मुरारी लाल का कहना है कि यह महिला उसके पुत्र से मोटा पैसा वसूल कर रही थी। वह उसके चक्कर में आकर पैसा देता जा रहा था। मरने से पहले भी उसने दो लाख रुपये महिला को दिए थे और यह महिला 50 हजार रुपये और मांग रही थी, जिसके लिए उसने पिता मुरारी को फोन भी किया था। महिला का कहना था कि उसके बेटे ने उससे 50 हजार रुपये लिए है और वापस नहीं दे रहा, जबकि असलियत यह थी कि महिला दो लाख इससे पहले ले चुकी थी। मामला हद से आगे निकल गया तब युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन