फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: A young man died in a collision between two bikes

Alwar News: दो बाइक की आपसी भिड़ंत में एक युवक की मौत, फरार आरोपी बाइक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 21 Oct 2024 04:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Oct 2024 04:33 PM IST
सार

किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के पास ग्रीन पार्क क्रॉसिंग पर दो बाइकों की टक्कर में मिरका बसई निवासी मदन यादव की मौत हो गई। मदन अपने साथी के साथ मजदूरी के लिए खेरथल जा रहे थे, जब एक दूसरी बाइक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Alwar News: A young man died in a collision between two bikes
बाइक की टक्कर में युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र अंतर्गत दो बाइक की आपसी भिड़ंत में एक युवक की अलवर में अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोप बाइक सवार की तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सपुर्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मृतक के भांजे भूपेंद्र यादव ने बताया कि उनके मामा रोजाना की तरह अपने गांव मिरका बसई से अपने गांव के एक अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर खेरथल मजदूरी के लिए आता था। सोमवार सुबह भी वह अपने गांव के युवक के साथ बाइक पर सवार होकर खैरथल काम के लिए आ रहा था। उसी समय खैरथल के समीप ग्रीन पार्क क्रॉसिंग पर एक दूसरा बाइक सवार तेज गति से उनकी बाइक के सामने ले आया और दोनों बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में उनके मामा मदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पहले खैरथल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उसके बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल अलवर के लिए रेफर कर दिया गया। खैरथल से आने के बाद उनको अलवर हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया। वहां उन्होंने थोड़ी देर बाद ही दम तोड़ दिया। मृतक मदन अपने पीछे दो बच्चियां छोड़ गया है। मदन मजदूरी करके अपने घर परिवार का जीवन यापन करता था। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिरका बसई निवासी कमलेश जागा ने बताया कि आज सुबह मदन यादव मेरे साथ मेरी बाइक पर सवार होकर रोजाना की तरह मेरी बाइक पर मजदूरी के लिए जा रहा था। गांव से महज 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर एक अन्य अज्ञात बाइक सवार अचानक सेअपनी बाइक हमारी बाइक के सामने ले आया। जिसकी वजह से हमारी बाइक ने संतुलन खो दिया और हम दोनों सड़क पर जा गिरे। मदन यादव के सिर में गहरी चोट लगी थी। आस पास लोगों ने उन दोनों को खैरथल हॉस्पिटल में पहुंचाया। वहां मदन की हालत गम्भीर बनी हुई थी। उसको खैरथल से जिला अस्पताल अलवर के लिये रेफर कर दिया गया, जहां मदन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में मरने वाले कि गलती भी नही थी। सामने से आ रहा बाइक वाला ही रोग साइड आकर उनकी बाइक से टकरा गया, जिससे मदन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed