फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: A terrible fire broke out in a scrap warehouse, smoke is still rising, fear of loss worth lakhs

Alwar News : कबाड़ी के गोदाम में लगी भयानक आग, अब तक उठ रहा है धुआं, लाखों के नुकसान की आशंका

Mon, 04 Nov 2024 07:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 07:33 PM IST
सार

जिले के चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कबाड़ी के गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए सुबह तक प्रयास जारी थे। आग इतनी भयानक थी कि अब तक यहां से धुआं उठ रहा है। 

विज्ञापन
Alwar News: A terrible fire broke out in a scrap warehouse, smoke is still rising, fear of loss worth lakhs
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवाड़ी के निकट टपूकड़ा के इंडस्ट्रियल एरिया चौपानकी में बीती रात को कबाड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना तुरन्त भिवाड़ी के कंट्रोल रूम में की गई। भिवाड़ी से तत्काल दमकल की 8 गाड़ियां भी भेज दी गईं लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दमकलें कम पड़ गईं। 

विज्ञापन


महालक्ष्मी धर्मकांटे के पीछे खाली प्लॉट नंबर एच 909 में कबाड़ी के गोदाम में लगी आग पूरे इलाके में फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि आसपास की कंपनियों को भी आग का खतरा पैदा हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। लोगों का मानना है कि हो सकता है यह आग जान-बूझकर लगाई गई हो। आग से कबाड़ के मालिक को मोटा नुकसान होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बहरहाल आज सुबह तक इस आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था और अब भी आग का धुआं उठ रहा है। गोदाम के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गोदाम में लाखों का कबाड़ था जिसे कहीं और भेजा जाना था। इस आग के कारण यह लाखों रुपयों का कबाड़ जलने से भारी नुकसान हुआ है। अब पुलिस मामले की पूरी जांच कर नुकसान के आकलन में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed