{"_id":"6721f101b110bc43460a603a","slug":"alwar-news-66-year-old-man-arrested-on-charges-of-rape-accused-is-retired-from-the-electricity-department-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : छियासठ साल का बुजुर्ग दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, बिजली विभाग से रिटायर्ड है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : छियासठ साल का बुजुर्ग दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, बिजली विभाग से रिटायर्ड है आरोपी
Wed, 30 Oct 2024 02:10 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:10 PM IST
सार
काम पर लगाने के बहाने बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एनईबी थाना पुलिस ने छियासठ साल के एक रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने थाने में उपस्थित होकर मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर की एनईबी थाना पुलिस ने काम पर लगाने के बहाने बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में छियासठ साल के एक रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बीती 6 अक्टूबर को वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने पर उपस्थित होकर इस बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि आरोपी बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है और उसने महिला को किसी काम पर लगाने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने जानकारी देते हुए कि बताया आरोपी गणपत सिंह पुत्र श्यामलाल को पीड़ित महिला की शिकायत पर गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के घरवाले भी उसकी गलत हरकतों को देखते हुए उसकी कोई सुध नहीं लेते।