फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: 66 year old man arrested on charges of rape, accused is retired from the electricity department

Alwar News : छियासठ साल का बुजुर्ग दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, बिजली विभाग से रिटायर्ड है आरोपी

Wed, 30 Oct 2024 02:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 30 Oct 2024 02:10 PM IST
सार

काम पर लगाने के बहाने बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एनईबी थाना पुलिस ने छियासठ साल के एक रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने थाने में उपस्थित होकर मामला दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Alwar News: 66 year old man arrested on charges of rape, accused is retired from the electricity department
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की एनईबी थाना पुलिस ने काम पर लगाने के बहाने बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में छियासठ साल के एक रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बीती 6 अक्टूबर को वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने पर उपस्थित होकर इस बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि आरोपी बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है और उसने महिला को किसी काम पर लगाने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए कि बताया आरोपी गणपत सिंह पुत्र श्यामलाल को पीड़ित महिला की शिकायत पर गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के घरवाले भी उसकी गलत हरकतों को देखते हुए उसकी कोई सुध नहीं लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed