फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: 30% of 816 samples failed in food safety campaign

Alwar News: खाद्य सुरक्षा अभियान, 816 सैंपलों में 30 प्रतिशत फेल, कोर्ट ने 56 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना

Thu, 28 Nov 2024 07:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 28 Nov 2024 07:45 PM IST
सार

अलवर में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा 2024 में अक्तूबर तक लिए गए 816 सैंपलों में से 30% से अधिक यानी 249 सैंपल अमानक पाए गए। न्यायालय ने 237 मामलों में 56,59,500 रुपये का जुर्माना लगाया। 

विज्ञापन
Alwar News: 30% of 816 samples failed in food safety campaign
खाद्य सैंपल की जांच वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर में खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से 2024 में अक्तूबर तक लिए गए 816 सैंपलों में से 30 प्रतिशत से अधिक यानी 249 सैंपल अमानक पाए गए। न्यायालय ने 237 मामलों में 56,59,500 रुपये का जुर्माना लगाया। अक्तूबर महीने में 163 सैंपल लिए गए, जिनमें से 96 सैंपलों के परिणाम आए और 37 अमानक पाए गए। 

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव कुमार गोयल ने बताया कि अक्तूबर महीने तक करीब 816 सैंपल लिए गए थे, जिनमें में 249 सैंपल फेल पाए गए। इनके खिलाफ कोर्ट में परिवाद पेश किया गया। इस पर न्यायालय एक्शन लेते 237 केसों में करीब 56 लाख 59500 का जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन


अक्तूबर महीने में करीब 163 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 96 सैंपल का रिजल्ट आया है। उनमें करीब 37 सैंपल अमानक पाए गए हैं, जिनके खिलाफ भी न्यायालय में परिवाद पेश किया जाएगा। वहीं देरी से सैंपल का रिजल्ट आने पर बताया कि मुख्य त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग पर ज्यादा दबाव पड़ जाता है। जिसके चलते करीब एक महीने में लिए गए सैंपल का रिजल्ट कार्यालय तक पहुंच जाता है। अगर खाद्य सुरक्षा विभाग किसी भी होटल या अन्य संस्थाओं पर जांच करने पहुंचती है तो किसी पदार्थ में अगर बदबू सड़ा या साफ सफाई गलत पाई जाती है तो उसको मौके पर ही नष्ट किया जाता है, ताकि आम जनता तक वह दूषित खाद्य पदार्थ न पहुंच पाए। वहीं अगर मोबाइल वैन खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला की बात करें तो वह आम जनता में जागरूकता फैलाने का काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई भी आम आदमी अपने रोजमर्रा का समान खरीद कर लाता है और अगर उसको उसकी जांच करवानी होती है तो वह निशुल्क वैन से जांच करवा सकता है। इसका रिजल्ट महज 10 से 15 मिनट में उसको मिल जाता है। वहीं वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है कि आप अपने घर मे खाद्य पदार्थों का कैसे देखरेख कर सकते हो उनको कैसे संभाल कर रखा जा सकता है अलवर व खेरथल में यह प्रयोगशाला काम करती है जिसका रूट चार्ट हर सप्ताह खाद्य सुरक्षा अधिकारी तय करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed