{"_id":"6749df4aec6ad6bddd06898f","slug":"alwar-news-2-killed-5-seriously-injured-in-collision-between-2-cars-family-was-going-to-mehndipur-balaji-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : दो कारों की भिड़ंत में दो की मौत, 5 गंभीर घायल, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : दो कारों की भिड़ंत में दो की मौत, 5 गंभीर घायल, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहा था परिवार
Fri, 29 Nov 2024 09:05 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2024 09:05 PM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे एक परिवार की कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक अन्य कार से भिड़ गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 लोगों को गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे में घायल राजकुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा, बेटी दिव्यांशी, बेटे रुद्राक्ष, साले कमल और उसकी पत्नी सिया के साथ सोनीपत, हरियाणा से मेंहंदीपुर बालाजी में दर्शन करने जा रहा था कि सुबह 7 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ौदामेव के पास दूसरी कार से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें उसके साले व उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे पर गश्त करने वाली टीम ने सभी घायलों को कार से निकाला, जहां मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। यहां से गंभीर घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में रैफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन