{"_id":"673cc44e8821382be70ad98f","slug":"alwar-news-2-accused-arrested-in-case-of-computer-theft-from-government-school-police-recovered-stolen-goods-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : सरकारी स्कूल से कम्प्यूटर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : सरकारी स्कूल से कम्प्यूटर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया
Tue, 19 Nov 2024 10:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:31 PM IST
सार
रविवार रात को शहर के सरकारी स्कूल में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की रात हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार 18 नवंबर को स्कीम 4 में स्थित मोरसराय राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर चोरी व प्रिंटर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू की और स्कूल के सामने लगे सीसीटीवी को जब खंगाला गया तो एक व्यक्ति स्कूल से चोरी कर चोरी का सामान ले जाता हुआ दिखाई दिया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया और जिसे चोरी का माल बेचा गया था, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस दोनों आरोपियों करण उर्फ कन्नू पुत्र सन्नी और पारस सेन उर्फ प्रिंस से मामले में पूछताछ कर रही है। अब इन दोनों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से रिमांड की मांग की जाएगी ताकि कोई और छोटा-मोटा भी समान चोरी हुआ है तो वह भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन