फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar Goods worth 14 lakh burnt due to short circuit in the sweet shop Basement and first floor also destroyed

Alwar News: मिठाई की दुकान में शार्ट सर्किट से 14 लाख का माल जला, बेसमेंट और पहली मंजिल भी जलकर खाक

Mon, 14 Aug 2023 08:34 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Mon, 14 Aug 2023 08:34 AM IST
सार

अलवर में एक मिठाई की दुकान में शार्ट सर्किट होने से आग गई। जिससे करीब 14 लाख का माल जलकर खाक हो गया। इस बीच बेसमेंट और पहली मंजिल भी पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Alwar Goods worth 14 lakh burnt due to short circuit in the sweet shop Basement and first floor also destroyed
मिठाई की दुकान में भयंकर आग लगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। जब आग की लपटें दुकान से बाहर दिखने लगीं, तो आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


14 लाख का सामान जलकर खाक
दरअसल, मिठाई की दुकान में आग लगने की सूचना मौके पर मौजूद दुकानदारों ने अग्निशमन विभाग और दुकान के मालिक को दी। सूचना मिलते ही अग्नि शमन की गाड़िया मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चंद मिनटों में ही आग दुकान के बेसमेंट और पहली मंजिल पर जा पहुंची। हालांकि अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब 14 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया रात करीब 10 बजे कन्हैया स्वीट्स पर आग लगने की सूचना मिली, तुरंत दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर रवाना किया । लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद लगातार दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक से 1:15 घंटे बाद दमकल की करीब पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया। आग लगने से दुकान में रखे फ्रिज, काउंटर, मिठाई, अन्य उपकरण सहित करीब 14 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed