{"_id":"6708f7415c22f3bf9a0d37bc","slug":"alwar-food-safety-department-s-action-under-campaign-against-pure-food-adulteration-spoiled-snacks-seized-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 2 क्विंटल नमकीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 2 क्विंटल नमकीन जब्त
Fri, 11 Oct 2024 03:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:30 PM IST
सार
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बहरोड़ में विभिन्न नमकीन दुकानों पर कार्रवाई कर वहां से सैंपल इकट्ठा किए और कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहरोड़ खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत नमकीन के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आशीष शेखावत ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नमकीन भंडार पर निरीक्षण किया गया और सैंपल लेने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बहरोड़ में भगवती नमकीन पर जांच की कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा वहां से सैंपल लिए गए, यहां मूंगफली में घुण लगी हुई मिली। नमकीन जिस बर्तन में डाल रखी थी, वह भी बहुत गंदा था। टीम ने यहां साफ-सफाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताते हुए सफाई रखने के निर्देश दिए। साथ ही 100 किलो नमकीन, 50 किलो मूंगफली और 100 किलो बेसन नष्ट करवाया। इसके साथ ही करीब 2 क्विंटल नमकीन जब्त की गई।
विज्ञापन
जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशनलाल यादव, महिपाल गुर्जर, सुभाष यादव, हुकम सिंह शेखावत मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग कीओर से यह कार्रवाई लगातार दूसरी कार्रवाई है, इससे पहले बहरोड़ में ही एक मिष्ठान भंडार पर भी कार्रवाई की गई थी, जहां कई किलो मिठाई नष्ट करवाई गई थी।
विज्ञापन