{"_id":"66add17f327571ed760f9ee7","slug":"alwar-fight-between-neighbors-over-mobile-installments-4-injured-including-woman-sent-to-district-hospital-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar : मोबाइल की किस्तों को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ झगड़ा, महिला समेत चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar : मोबाइल की किस्तों को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ झगड़ा, महिला समेत चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा
Sat, 03 Aug 2024 12:13 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:13 PM IST
सार
किस्तों पर खरीदे मोबाइल की किस्त नहीं चुकाने पर एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिजारा के अलाहपुर जाट गांव में मोबाइल की किस्त को लेकर पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अलाहपुर सीएचसी से अलवर रैफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल के परिजन आसिफ ने बताया कि पड़ोसी इरफान ने उसके बड़े भाई अरमान को किस्तों पर एक मोबाइल दिलाया था। किस्तें पूरी होने के बाद भी वह भाई से और पैसे मांगने लगा और मना करने पर योजनाबद्ध तरीके से अपने भाई व अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर लाठी, फरसी व टांचिये से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें नसरी, जान मोहम्मद, अरमान, अम्मान घायल हो गए, गंभीर घायलों को अलवर रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन