Alwar News: दो सगी बहनों को सांप ने काटा, एक की मौत; भारी बारिश में प्लास्टिक से ढककर करना पड़ा अंतिम संस्कार
Alwar News: अलवर में सांप के डंसने के बाद बड़ी बहन ने थोड़ी देर में दम तोड़ दिया। छोटी बहन की हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसका उपचार कर रही है। वहीं, परिजनों को तेज बारिश में प्लास्टिक में ढककर बड़ी बेटी का अंतिम संस्कार करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के खेरली थाना क्षेत्र के सलवाडी कुटींन गांव में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब दो बजे अपने घर में बिस्तर पर सो रही दो सगी बहनों को सांप ने डस लिया। सर्पदंश से बड़ी बहन की मौत हो गई, जबकि छोटी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे खेरली से रेफर कर जयपुर भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
नींद में डसा सांप, टूटा परिवार का सहारा
गांव में रहने वाले परिवार पर यह दुखद घटना उस समय घटी जब दोनों बहनें गहरी नींद में थीं। सांप के डंसने के बाद बड़ी बहन ने थोड़ी देर में दम तोड़ दिया। छोटी बहन की हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसका उपचार कर रही है। इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है और गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
यह भी पढ़ें- Jaipur News: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एक और ट्रेनी SI गिरफ्तार, 8 लाख में लिया था पेपर
अंतिम संस्कार में बारिश बनी बाधा
मृतक बालिका के अंतिम संस्कार के दौरान भी परिवार और ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव का श्मशान खुले खेत में स्थित है। भारी बारिश के चलते शवदाह की प्रक्रिया रुक गई। आखिरकार ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर किसी तरह अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह स्थिति बेहद पीड़ादायक रही, एक ओर बेटी की असामयिक मौत का गम और दूसरी ओर श्मशान की अव्यवस्था।
यह भी पढ़ें- Sawai Madhopur News: बांध पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, युवक बहा; SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें कर रही तलाश
गांव में पसरा मातम, छोटी बहन जिंदगी से जूझ रही
गांव में हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। सर्पदंश से बड़ी बहन की मौत और छोटी बहन की गंभीर हालत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को गांव में श्मशान और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए, ताकि ऐसी परिस्थितियों में लोगों को और अधिक तकलीफ न झेलनी पड़े। उधर जयपुर में भर्ती बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.