फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   alwar urban co-oprative bank scandal

16 करोड़ के घोटाले में एसओजी ने 3000 पन्नों की चार्जशीट पेश की

Wed, 15 Mar 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
alwar urban co-oprative bank scandal
घोटाला
राजस्थान के बहुचर्चित अलवर अरबन को—आॅपरेटिव बैंक में 16 करोड़ रुपए के घोटाले में एसओजी ने बुधवार को 3000 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। 
विज्ञापन


आईजी (एसओजी) दिनेश एम.एन. ने बताया कि पिछले साल 19 नवंबर को अलवर के एक होटल में दबिश देकर अलवर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक में 16 करोड़ रुपए का घोटाला उजागर किया था। एस.ओ.जी ने जांच में पाया कि मास्टर माईंड अभिषेक जोशी ने बैंक के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी व सीईओ महेश मुदगल के साथ मिलकर बैंक के संचालन पर अपना कब्जा स्थापित कर फर्जी तरीके से दस्तावेजों में कांट छांट कर बोर्ड का गठन किया। 


अभिषेक जोशी के भाई मृदुल जोशी व बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 92 फर्जी फर्म बनाकर उनके नाम पर बैंक से करोड़ों का ऋण उठा लिया। साथ ही बैंक मैनेजर दीपक तांती के साथ मिलकर बैंक के नोड़ल खातों से करोड़ों रुपए की निकासी कर अपने निजी कार्यों में उपयोग कर भारी हानी पहुंचाई। इस मामले में कुल 11 अभियुक्तों के खिलाफ अलवर न्यायालय में करीब 3000 पन्नों की चार्जशीट पेश की गई। उन्होंने बताया कि एसओजी द्वारा प्रकरण में अभियुक्त दीपक तांती (बैंक मैनेजर) व शशिमोहन शर्मा के विरुद्ध पूर्व में ही चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है। प्रकरण में शेष अभियुक्त हरलीन, रविन्द्र दहिया, नरेन्द्र सिंह उर्फ नन्दू, पूर्व निदेशकगण व अन्य अभियुक्तों के खिलाफ अनुसंधान लम्बित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed