फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar tour canceled due to ill health of Congress MP Rahul Gandhi

Rajasthan: राहुल गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से अलवर दौरा रद्द, पार्टी कार्यक्रम में होने थे शामिल

Wed, 10 Aug 2022 11:36 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 11:36 AM IST
सार

अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी की कार्य योजना और विस्तार संबंधित जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की।
 

विज्ञापन
Alwar tour canceled due to ill health of Congress MP Rahul Gandhi
rahul gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान के अलवर में  पार्टी के 'नेत्रत्व संकल्प शिविर' कार्यक्रम में शामिल होने थे।  लेकिन उनकी तबियत खराब होने की वजह से दौरे को रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी एएनआई ने दी है। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा हुई कोरोना पॉजिटिव
सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। प्रियंका गांधी ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। हालांकि, ये तीन जून को भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। इसी बीच राजस्थान के राहुल गांधी के दौरा रद्द करने की खबर आई है। जिसकी वजह उनकी तबियत खराब होनी बताई गई है। 
विज्ञापन


नेत्रत्व संकल्प शिविर का होना था आयोजन
राजस्थान के अलवर में पार्टी की तरफ से 'नेत्रत्व संकल्प शिविर' के कार्यक्रम में राहुल गांधी को शामिल होना था। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां की जा रही थी। इस कार्यक्रम में राहुल के साथ-साथ प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि, खुद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत उनकी उनकी अगुवाई करने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की कार्ययोजना बनाने पर सीएम ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
अशोक गहलोत ने मंगलवार को पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी की कार्य योजना और विस्तार संबंधित जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान अजय माकन भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed