फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Youth Congress protest against plight of Ajmer Smart City Mayor-Commissioner cutouts installed in waterlogging

Ajmer: अजमेर स्मार्ट सिटी की दुर्दशा पर युवा कांग्रेस ने जताया विरोध, जलभराव में लगाए मेयर-आयुक्त के कटआउट

Sun, 20 Jul 2025 09:34 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 20 Jul 2025 09:34 PM IST
सार

Ajmer News: युवा कांग्रेस नेता लोकेश शर्मा ने कहा कि पिछले तीन दशकों से बीजेपी के पास अजमेर नगर निगम की कमान है, लेकिन आज तक कोई ठोस विकास योजना जमीन पर नहीं उतरी। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बीजेपी नेताओं का विरोध और तेज किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Youth Congress protest against plight of Ajmer Smart City Mayor-Commissioner cutouts installed in waterlogging
अजमेर की दुर्दशा पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

विस्तार

अजमेर शहर की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार को युवा कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें स्मार्ट सिटी योजना की विफलताओं को लेकर तीखी नाराजगी जताई गई। करीब 2000 करोड़ रुपये की लागत से चल रही स्मार्ट सिटी परियोजना पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अजमेर की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि नगर निगम और प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

विज्ञापन

 
कथित स्मार्ट सिटी की दीवारों पर लगे प्रतीकात्मक कटआउट
प्रदर्शन की शुरुआत नौ नंबर पेट्रोल पंप पर बल्ली और रस्सियों से बनी कथित स्मार्ट सिटी की दीवारों पर मेयर और नगर आयुक्त के कटआउट लगाकर की गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संदेश देने की कोशिश की कि स्मार्ट सिटी की असल तस्वीर दीवारों की कमजोर संरचना और विकास की विफलताओं में साफ झलक रही है। इसके बाद प्रदर्शनकारी नेहरू अस्पताल, स्वामी कॉम्प्लेक्स चौहारा, बजरंगगढ़ चौहारा जैसे उन इलाकों में पहुंचे जहां बरसात के बाद लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Barmer: ज्वेलरी और लग्जरी लाइफ की चाह में उतरी ड्रग तस्करी में, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भंवरी ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रशासन पर सीधा आरोप, इस्तीफे की मांग
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर की दुर्दशा के लिए सीधे तौर पर नगर निगम प्रशासन जिम्मेदार है और नगर आयुक्त को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान शहर की जलनिकासी, टूटी सड़कों और अव्यवस्थित निर्माण कार्यों को लेकर निगम की कड़ी आलोचना की गई।
 
युवा कांग्रेस नेता लोकेश शर्मा ने कहा कि पिछले तीन दशकों से बीजेपी के पास अजमेर नगर निगम की कमान है, लेकिन आज तक कोई ठोस विकास योजना जमीन पर नहीं उतरी। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बीजेपी नेताओं का विरोध और तेज किया जाएगा।
 
वहीं, सुनील लारा ने निगम अधिकारियों पर तंज कसा कि वे केवल अपने दफ्तरों में बैठ कर आदेश पारित करते हैं, जबकि जनता की असल समस्याओं से पूरी तरह बेखबर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फोटो खिंचवाकर प्रचार करने से जमीनी हकीकत नहीं बदलती।

 
आयुक्त के खिलाफ कड़ा रुख
सागर मीणा ने कहा कि निगम की लगातार अनदेखी से जनता त्रस्त है। उन्होंने चेताया कि युवा कांग्रेस जल्द ही नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेगी और आयुक्त से इस्तीफे की मांग के साथ-साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आयुक्त की जवाबदेही तय करने की मांग करेगी।

यह भी पढ़ें- Jaipur: भजनलाल ने बुलाई बारिश से उत्पन्न स्थिति के लिए समीक्षा बैठक, राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने को कहा
 
इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के सुनील लारा, लोकेश शर्मा, सागर मीणा, ईश्वर राजोरिया, मनीष सेन, अभिनव भटनागर, फैजान हैदर, गर्व दत्त शर्मा, मुनींद्र मीणा, अम्बे शंकर, विक्रम चौहान, साहिल बारेसा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शहर की बिगड़ती हालात को लेकर प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश जताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed