फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Women self-defense training camp and Nirbhaya Bravo Award ceremony concluded

Ajmer: महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर व निर्भया ब्रावो अवॉर्ड समारोह संपन्न, 1200 से बालिकाओं ने लिया भाग

Tue, 08 Apr 2025 05:45 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 05:45 PM IST
सार

Ajmer: निर्भया ब्रावो अवॉर्ड के तहत 10 विभिन्न क्षेत्रों से 28 प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा, रक्षा, कानून, पुलिस, सामाजिक सेवा, खेल, महिला उद्यमिता और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी महिलाएं शामिल थीं।

विज्ञापन
Women self-defense training camp and Nirbhaya Bravo Award ceremony concluded
महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मंगलवार को सोफिया गर्ल्स कॉलेज अजमेर के सहयोग से निर्भया सेना राजस्थान द्वारा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर और निर्भया ब्रावो अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कार्यक्रम एक सराहनीय पहल रहा, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अजमेर शहर के 22 स्कूलों और संस्थानों से 1200 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह राष्ट्रीय स्तर का शिविर रहा, जिसमें कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। इनमें विधायक अनीता भदेल, सीआरपीएफ कमांडेंट राम मीना, वित्तीय सलाहकार पद्मिनी सिंह (जेएलएन मेडिकल कॉलेज), सीआरपीएफ अधिकारी अंजना यादव, डॉ. रेखा मेहरा (प्राचार्य, इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर) और आनंद ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में निर्भया ब्रावो अवॉर्ड के तहत 10 विभिन्न क्षेत्रों से 28 प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा, रक्षा, कानून, पुलिस, सामाजिक सेवा, खेल, महिला उद्यमिता और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी महिलाएं शामिल थीं। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य प्रो. सिस्टर पर्ल को निर्भया सेना सूरत द्वारा 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया, जो देशभर से चयनित 250 महिलाओं को प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मोबाइल व नकदी लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, चुराया गया मोबाइल बरामद; पिंडवाड़ा पुलिस की कार्रवाई


इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना, महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान दिलाना और समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश फैलाना रहा। निर्भया सेना राजस्थान के संस्थापक मुकेश राठौड़ और उपाध्यक्ष कमल किशोर की इस संयुक्त पहल को खूब सराहना मिली।

कार्यक्रम के अंत में यह भी घोषणा की गई कि आगामी माह में दो और आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.nirbhayasenarajasthan.com पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल न केवल समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि महिला शक्ति को नई दिशा देने में भी मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed