फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Urban Development Minister arrived on cruise to inspect Anasagar Lake

Ajmer News: नगरीय विकास मंत्री खर्रा ने क्रूज से किया आनासागर झील का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Fri, 20 Jun 2025 04:09 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 20 Jun 2025 04:09 PM IST
सार

मंत्री खर्रा ने कहा- आनासागर झील अजमेर की धरोहर है और इसे स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रमदान के माध्यम से झील की सफाई की गई है, लेकिन अभी और प्रयासों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Urban Development Minister arrived on cruise to inspect Anasagar Lake
अजमेर पहुंचे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा

विस्तार

राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। उन्होंने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आनासागर झील का क्रूज से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने झील की सफाई, जल गुणवत्ता, और नालों से हो रहे प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताई। मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि झील में गंदे पानी का प्रवाह हर हाल में रोका जाए। निरीक्षण के समय महापौर ब्रजलता हाड़ा, डिप्टी मेयर नीरज जैन, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंत्री खर्रा ने कहा- आनासागर झील अजमेर की धरोहर है और इसे स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रमदान के माध्यम से झील की सफाई की गई है, लेकिन अभी और प्रयासों की आवश्यकता है। कुछ नाले बिना किसी ट्रीटमेंट के झील में गिर रहे हैं, जिससे जल प्रदूषित हो रहा है। इस पर नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी नालों को प्राथमिकता से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी बताया कि पहले झील में भारी मात्रा में जलकुंभी फैली हुई थी, जिसे अब काफी हद तक हटा दिया गया है, लेकिन यह कार्य लगातार जारी रहना चाहिए, ताकि पर्यावरण और पर्यटन दोनों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड; जानें एग्जाम पैटर्न
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने के निर्देश
मंत्री ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की मौजूदा क्षमता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि वर्तमान STP की क्षमता कम है, तो उसकी वृद्धि के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से कदम उठाएगी। मंत्री खर्रा ने आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी बड़े नालों और नालियों की सफाई का कार्य अगले 10 दिनों में पूरा किया जाए। साथ ही जिला कलेक्टर को नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि कहीं भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनता से सहयोग की अपील
मंत्री ने अंत में कहा कि जल संरक्षण और स्वच्छता सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें जनभागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने आम नागरिकों से आनासागर झील की स्वच्छता और संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण मिल सके।
 

अजमेर पहुंचे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed