{"_id":"66ed5b7f561ae722c60c1cc8","slug":"uncontrolled-car-jumped-the-divider-and-collided-with-the-trailer-coming-from-the-front-three-died-and-two-injured-in-the-accident-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2126627-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: अनियंत्रित कार डिवाइडर जंप करते हुए सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराई, हादसे में तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: अनियंत्रित कार डिवाइडर जंप करते हुए सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराई, हादसे में तीन की मौत, दो घायल
Fri, 20 Sep 2024 05:26 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:26 PM IST
सार
अजमेर जिले के नारेली रोड पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब अजमेर से जयपुर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार को उठाती क्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले के नारेली रोड पर शुक्रवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। अजमेर से जयपुर की ओर जा रही है कार डिवाइडर से टकराकर सामने वाले रोड पर जाकर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में इलाज जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नारेली जैन मंदिर के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ। अजमेर से जयपुर की ओर जा रही है स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर को पार करके सामने वाले रोड पर जा पहुंची और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 और अन्य प्राइवेट वाहनों की मदद से अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने संजय गुर्जर, प्रकाश गुर्जर और मनीष मेघवंशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल पवन गुर्जर और दीपक का अस्पताल में इलाज जारी है। कार में सवार सभी युवक पुष्कर के निकटवर्ती गांव देवनगर और बांसेली के रहने वाले हैं। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची अलवर गेट थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर और कार को साइड करते हुए यातायात को सुचारू करवाया गया। हादसे की सूचना के बाद मृतकों और घायलों के रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
दोस्त का बर्थडे मनाने जा रहे थे
हादसे में मरने वाले मृतक मनीष मेघवंशी का आज जन्मदिन था। उसके साथ यह सभी दोस्त मनीष का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जा रहे थे, लेकिन इनको नहीं पता था कि रास्ते में मौत इनका इंतजार कर रही है। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।