फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   The marriage took place for only one rupee and household items were also given in ajmer

Ajmer News:एक रुपए में हुई दो जोड़ों की शादी,दुल्हा-दुल्हन को गृहस्थी का सामान भी मिला

Sat, 01 Feb 2025 02:12 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2025 02:12 PM IST
सार

अजमेर में  दो जोड़ों की शादी केवल एक रुपए में हुई। इसके अळावा कोई रकम परिवार वालों की तरफ से खर्च नहीं की गई। दुल्हा-दुल्हन को अपना परिवार आगे चलाने के लिए गृहस्थी का सामान भी दिया गया। 

विज्ञापन
The marriage took place for only one rupee and household items were also given in ajmer
अजमेर में दो जोड़े का विवाह एक रुपए खर्च करके हुआ

विस्तार

अजमेर में दो जोड़ों का विवाह हुआ। खास बात ये है कि इनके परिवार वालों ने शादी के लिए एक रुपए खर्च किया। इसके अलावा लोगों ने मिलकर जोड़ों को गृहस्थी चलाने के लिए सामान भी दिया। अजमेर में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जरूरतमंद, निर्धन और बेसहारा परिवारों के बच्चों की शादी करवाई जाती है। ये आयोजन हर साल होता है। जादूगर फाउंडेशन ट्रस्ट ने मेयो लिंक रोड स्थित चर्च कम्पाउंड में एक रुपए में विवाह सम्मेलन का आयोजन किया । इस सम्मेलन में दो जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस साल  गौतम नगर गुजरवास निवासी नरेश खोरवाल एवं गुर्जर धरती निवासी सोनिया तथा प्रिया एवं मनीष का विवाह संपन्न हुआ। 

विज्ञापन


जादूगर फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक नरेश सत्यवाना ने बताया कि विवाह के लिए ट्रस्ट कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए चर्च कंपाउंड पहुंची। वहां विधि-विधान से दोनों जोड़ों का विवाह कराया गया। नवविवाहित जोड़ों को एक लोहे का पलंग, सोने की लोंग, 51 बर्तन सेट, प्लास्टिक की टेबल-कुर्सी, रजाई, गद्दे, तकिए, कंबल, चौकी प्रदान किए गए।इसके अलावा वर-वधु के 50-50 सदस्यों के लिए निःशुल्क भोजन की भी व्यवस्था की गई। 
विज्ञापन


ट्रस्ट के सह संरक्षक सदस्यों ने निःशुल्क सेवाएं देकर इस आयोजन को सफल बनाया। जादूगर फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष हरीश जगरवार ने बताया कि हमारा उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की मदद कर उन्हें सामाजिक सम्मान दिलाना है। यह विवाह सम्मेलन समाज में एकता और भाईचारे की मिसाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed