फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   three unknown persons stole 55 thousand rupees from a vegetable seller and ran away in Kekri Saver

वारदात: कद्दू खरीदने के बहाने पार कर दिए 55 हजार, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 27 Feb 2022 05:05 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 27 Feb 2022 05:05 PM IST
सार

अजमेर में तीन अज्ञात लुटेरों ने एक सब्जी विक्रेता के 55 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन
three unknown persons stole 55 thousand rupees from a vegetable seller and ran away in Kekri Saver
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के केकड़ी-सावर इलाके में अज्ञात लुटेरे सब्जी खरीदने के बहाने दुकानदार से 55 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने सावर पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


सावर के जहाजपुर गेट निवासी गोकुल कुमात सब्जी विक्रेता है। रोज की तरह रविवार को भी वह सदर बाजार में सब्जी मंडी में सब्जियां बेच रहा था। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार तीन लोग आए और उससे कद्दू को लेकर मोलभाव करने लगे। 
विज्ञापन


कद्दू काटने के लिए जब गोकुल नीचे झुका, तभी उन लोगों को उसकी जेब में रखे 55 हजार रुपये निकाल लिए और कद्दू लेकर वहां से रवाना हो गए। कुछ देर बाद जब गोकुल को जेब में पैसे न होने का अहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने शोर मचाया। आस-पास के लोगों ने उन युवकों की तलाश भी की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पाकर सावर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ के बाद अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।


सरसों की फसल के रखे थे पैसे
पीड़ित गोकुल कुमावत के अनुसार वह शनिवार की शाम को सरसों की फसल बेचकर आया था। यह पैसा वह बैंक में जमा कराने के लिए लेकर आया था। लेकिन रविवार होने के चलते बैंक का अवकाश होने से उसने पैसा जेब में ही रख रखा था।

सीसीटीवी फुटेज में इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक दिखाई दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed