{"_id":"658ab04c0409cb608d04485a","slug":"thousands-of-devotees-took-a-dip-of-faith-in-pushkar-sarovar-on-the-full-moon-day-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर में लगाई पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी, ब्रह्मा जी के किये दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर में लगाई पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी, ब्रह्मा जी के किये दर्शन
Tue, 26 Dec 2023 04:23 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 26 Dec 2023 04:23 PM IST
सार
Ajmer: अजमेर जिले के पुष्कर में हजारों लोगों ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके बाद पुरोहितों को दान दक्षिणा दी गई और गायों को चारा खिलाया गया, बाद में जगतपिता ब्रह्मा के दर्शन किये।
विज्ञापन
पुष्कर सरोवर में लगाई पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुष्कर मार्गशीष मास की पावन पूर्णिमा के मौके पर आज हजारों लोगों ने पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर धर्मलाभ प्राप्त किया। अलसुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का रैला उमड़ने लगा। सरोवर में स्नान करने के बाद पुरोहितों को दान दक्षिणा दी और गायों को चारा खिलाया गया, बाद में जगतपिता ब्रह्मा के दर्शन किये।
विज्ञापन
महाआरती का आयोजन आज
वहीं आज शाम को जयपुर घाट पर श्री दिव्य पुष्कर राज महाआरती महासंघ की ओर से महाआरती का आयोजन किया जाएगा। संघ के संस्थापक अजय शर्मा ने बताया कि महाआरती पं. चंद्रशेखर गौड़ करेंगे। वहीं महाआरती से पूर्व पं. कैलाशनाथ दाधीच के आचार्यत्व में मुख्य यजमान शकुंतला कौशिक परिवार की ओर से सरोवर का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर वृंदावन के कथा वाचक संदीप कृष्ण ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा अनेक प्रबुद्धजन व श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन