फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   There was happiness on people's faces after finding their lost mobiles

Ajmer News: जीआरपी थाना पुलिस ने 52 मोबाइल मालिकों को लौटाए, खोए फोन वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे

Mon, 18 Nov 2024 01:40 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2024 01:40 PM IST
सार

जीआरपी थाना के सब इंस्पेक्टर सोमेंद्र कुमार ने बताया कि CEIR पोर्टल और गुमशुदा मोबाइलों के आईएमईआई ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइलों की बरामदगी संभव हो पाई है। 52 मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिन्हें उनके मालिकों को लौटा दिया गया है। 

विज्ञापन
There was happiness on people's faces after finding their lost mobiles
जीआरपी थाना पुलिस ने बरामद किए 52 मोबाइल

विस्तार

जीआरपी थाना अजमेर के क्षेत्राधिकार में अलग-अलग घटनाओं में गुम हुए 52 मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया गया है। गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल पाकर मालिकों के चेहरे पर खुशी से खिल गए। गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए पिछले एक महीने से विशेष अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें थाना पुलिस ने 40 मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन


जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों से यात्रियों के गुम और चोरी हुए 52 मोबाइलों को बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बरामद मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा, जिस पर मोबाइल मालिकों ने जीआरपी थाना पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


जीआरपी थाना के सब इंस्पेक्टर सोमेंद्र कुमार ने बताया कि CEIR पोर्टल और गुमशुदा मोबाइलों के आईएमईआई ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइलों की बरामदगी संभव हो पाई है। 52 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिनमें विभिन्न कंपनियों और मॉडल के मोबाइल शामिल हैं, जिसमें एक आईफोन और एंड्रॉइड भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमेंद्र कुमार ने बताया कि समस्त मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5-6 लाख रुपये आंकी गई है। एक महीने के अभियान में 40 मोबाइलों की बरामदगी से पहले इस वर्ष में 12 मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा जा चुका है। मोबाइलों की बरामदगी के बाद 40 मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को दूरभाष संपर्क के जरिए सूचना देकर मोबाइल सुपुर्द किए गए हैं। ये मोबाइल धारक राजस्थान राज्य के अलावा अन्य राज्यों के निवासी हैं।
 

जीआरपी थाना पुलिस ने बरामद किए 52 मोबाइल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed