फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   The sandal that is offered throughout the year at the shrine of Gareeb Nawaz will be removed on December 31

Ajmer News: गरीब नवाज की मजार पर साल भर चढ़ने वाला संदल 31 दिसंबर को उतरेगा, जायरीनों में किया जाएगा तकसीम

Sat, 21 Dec 2024 12:30 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 12:30 PM IST
सार

Ajmer: दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने बताया की सालभर ख्वाजा साहब की मजार पर संदल पेश किया जाता है और यह संदल चांद की 28 तारीख को उतारने की परंपरा रही है।

विज्ञापन
The sandal that is offered throughout the year at the shrine of Gareeb Nawaz will be removed on December 31
गरीब नवाज की मजार पर साल भर चढ़ने वाला संदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स की शुरूआत से पहले 31 दिसंबर 2024 मंगलवार को संदल उतारने की रस्म अदा होगी। चांद दिखने के साथ ही गरीब नवाज के सालाना उर्स की शुरुआत हो जाएगी और इसी दौरान 6 दिन के लिए जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। चांद दिखाई देने पर 1 या 2 जनवरी से उर्स की विधिवत शुरूआत होगी। वैसे उर्स की अनौपचारिक शुरुआत 28 दिसंबर को बुलंद दरवाजे पर झंडा चढ़ने के साथ हो जाएगी और इसके बाद से भी दरगाह में जायरीन की आवक भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


उर्स को लेकर दरगाह कमेटी, पुलिस व प्रशासन की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं। दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने बताया की सालभर ख्वाजा साहब की मजार पर संदल पेश किया जाता है और यह संदल चांद की 28 तारीख को उतारने की परम्परा रही है। ऐसे में मंगलवार 31 दिसंबर को उतारे जाने वाले संदल को जायरीनों में वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर साल भर चढ़ने वाले संदल को लेने के लिए बड़ी संख्या में जायरीनों की भीड़ उमड़ती है, मान्यता है कि इस संदल को पानी में मिलाकर पीने से लाइलाज बीमारों से राहत मिलती है।
विज्ञापन


खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने बताया कि चांद दिखने के बाद तड़के 4 बजे जन्नती दरवाजा खुल जाएगा। सालभर में जन्नती दरवाजा चार बार खोला जाता है, लेकिन उर्स में सबसे ज्यादा 6 दिन के लिए खुलता है। एक दिन ईद उल फितर के मौके पर, एक दिन बकरा ईद के मौके पर और एक दिन ख्वाजा साहब के गुरु हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स के मौके पर यह दरवाजा खुलता है। परंपरा के अनुसार जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने बताया कि इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है। जन्नती दरवाजे पर साल भर जायरीन मन्नत का धागा बांधते हैं। दरगाह जियारत को आने वाले जायरीन जन्नती दरवाजा से जियारत करने के लिए बेकरार नजर आते हैं। जायरीन सिर पर मखमल की चादर और फूलों की टोकरी लिए अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

अजमेर दरगाह के 813वें उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 1 या 2 जनवरी 2025 से हो जाएगी। चांद रात को तड़के 4 बजे जन्नती दरवाजा खुल जाएगा। यदि शाम को रजब महीने का चांद नजर आ गया तो रात से ही उर्स की रस्मों का आगाज शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन मजार शरीफ को गुस्ल देने और महफिल की रस्मों का आगाज हो जाएगा। सखी ने बताया कि इसके बाद गरीब नवाज की छठी होगी और इसी दिन कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा। जन्नती दरवाजा बंद कर दिया जाएगा फिर रजब की 9 तारीख को बड़े कुल की रस्म अदा की जाएगी। खुद्दाम-ए-ख्वाजा की ओर से बड़े कुल की फातिहा होगी और उर्स का विधिवत समापन हो जाएगा।


बॉलीवुड की चादर 2 जनवरी को होगी पेश 
दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने बताया कि 2 जनवरी को बॉलीवुड की ओर से बॉलीवुड कलाकारों की मौजूदगी में चादर पेश की जाएगी और बॉलीवुड कलाकारों की सलामती के लिए विशेष दुआ मांगी जाएगी। बॉलीवुड की चादर दरगाह के निजाम गेट से जुलूस के रूप में शुरू होकर गरीब नवाज की बारगाह में पेश की जाएगी और बॉलीवुड कलाकारों के लिए दुआ मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed