{"_id":"67601fde7b3e183ffa0d311c","slug":"the-newly-appointed-executive-of-ajmer-district-bar-association-took-charge-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2422239-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, अधिवक्ताओं का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, अधिवक्ताओं का जताया आभार
Mon, 16 Dec 2024 11:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:01 PM IST
सार
अजमेर जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने सोमवार को कार्यभार संभाला। निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राठौड़ ने नए अध्यक्ष अशोक रावत को और निवर्तमान सचिव राजेश यादव ने नए सचिव दीपक गुप्ता को कार्यभार सौंपा।
विज्ञापन
नवनियुक्त कार्यकारिणी ने किया कार्यभार ग्रहण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। नव नियुक्त कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया व सभी को सीट पर जाकर उनका मुंह मीठा करवाकर धन्यवाद दिया। निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राठौड़ ने नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक रावत को कार्यभार ग्रहण करवाया व निवर्तमान सचिव राजेश यादव ने नव नियुक्त सचिव दीपक गुप्ता को अपना कार्य दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक रावत ने कहा कि हमारी अजमेर बार का गौरव पूर्ण इतिहास रहा है हमारा ध्येय भी इस बार के गौरव को लगातार बढ़ते रहना रहेगा। अधिवक्ताओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता रहेगी, साथ ही नए कोर्ट में अधिवक्ताओं के चैंबर्स को बढ़ाने के लिए हमें सरकार व प्रशासन में जिस भी बात करनी होगी हम करेंगे, हम वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन व युवा जोश व एक जुटता के साथ मजबूत कार्य करेंगे।
विज्ञापन
बार और बेंच के मध्य सामंजस्य रहे, इसका हम प्रयास करेंगे
सचिव दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 दिसंबर को बाहर की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, गुप्ता ने कहा कि पारदर्शिता व सुचिता हमारी कार्यकारिणी की प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम मे कार्यकारणी का आपसी विस्तृत परिचय हुआ व सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव भी रखे, साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगीता शर्मा ने नवनियुक्त जिला बार कार्यकारिणी को बुलवाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. गगन वर्मा सोनी, रिजवाना एम खान, संयुक्त सचिव सुमित्रा पाठक, कोषाध्यक्ष भवानी मीणा, पुस्तकालय अध्यक्ष अनिल चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य रचित कच्छावा, अंजू चौधरी चंद्रशेखर उजपुरिया, महेंद्र कुमार भाटी, लक्ष्मण सिंह,इन्द्र सिंह तंवर,फुरकान शेख, योगेंद्र सिंह,बाबूलाल शर्मा,अशोक कुमार जांगिड़ सहित सभी वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन