फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Weather Continuous rain in Beawar village connecting road broken traffic disrupted

Ajmer Weather: ब्यावर में लगातार हो रही बारिश, गांव की संपर्क सड़क टूटी, आवागमन हुआ बाधित

Fri, 16 Aug 2024 06:16 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 16 Aug 2024 06:16 PM IST
सार

ब्यावर में लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश होने से गांव की संपर्क सड़क टूट गई है। ऐसे में लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।

विज्ञापन
Ajmer Weather Continuous rain in Beawar village connecting road broken traffic disrupted
बारिश से टूटी गांव की संपर्क सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के ब्यावर जिले में गुरुवार रात से हो रही तेज बारिश से स्थानीय लोगों का बुरा हाल है। तेज बारिश के कारण कई सड़कें पानी से लबालब हो गई तो कहीं एक दूसरे स्थान को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पानी के कारण टूट गई, जिसके कारण दो गांव का संपर्क टूट गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ब्यावर के बर में झाला की चौकी से जस्सा खेड़ा जाने वाला रास्ता सूरजकुंड गांव के पास में स्थित नदी का तेज बहाव आने के कारण वहां संपर्क सड़क टूट गई, जिसके चलते लोगों का आवागमन पूरी तरीके से बंद हो गया। टूटी सड़कों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं पुलिस प्रशासन सहित अन्य लोग भी रास्ते में फंस गए।
विज्ञापन


ब्यावर में लगातार बारिश का दौर जारी है और यही वजह है कि बरसात के पानी से ब्यावर के आसपास के गांवों के सभी तालाब हुई तरीके से पानी से हो चुके हैं। गांव की सड़कें टूट चुकी हैं तो वहीं कच्चे मार्ग में पानी भरा है, जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से टूटी गांव की संपर्क सड़क लोगो का आना जाना हुआ बंदबारिश से टूटी गांव की संपर्क सड़क, लोगों का आना-जाना हुआ बंद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed