{"_id":"66a76b7a5e55ff963207fd95","slug":"the-cleanliness-system-of-pushkar-pilgrim-town-deteriorated-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: तीर्थनगरी की बिगड़ी सफाई व्यवस्था, अपनी मांगों को लेकर सफाईकर्मी ‘झाड़ू डाउन’ हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: तीर्थनगरी की बिगड़ी सफाई व्यवस्था, अपनी मांगों को लेकर सफाईकर्मी ‘झाड़ू डाउन’ हड़ताल पर
Mon, 29 Jul 2024 03:44 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:44 PM IST
सार
Ajmer: तीर्थनगरी पुष्कर में इन दिनों सफाई व्यवस्था बिल्कुल से चरमरा गई है। आज पुष्कर नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने झाड़ू डाउन हड़ताल रखकर अम्बेडकर भवन के बाहर धरना देकर अपना विरोध जाहिर किया।
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे सफाईकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिले की धार्मिक नगरी पुष्कर में सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकी समाज को प्राथमिकता देने, पूर्व में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द स्थायी करने सहित अन्य मांगों को लेकर आज वाल्मीकि संघर्ष समिति के बैनर तले पुष्कर नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने झाड़ू डाउन हड़ताल रखकर अम्बेडकर भवन के बाहर धरना देकर अपना विरोध जाहिर किया और विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
वाल्मीकि संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमरचंद ने बताया कि दूसरे समाज के लोगों से सफाई का काम होता ही नहीं है और वे बाबू बनकर बैठ जाते है और सफाई का सारा भार वाल्मीकि समाज पर ही आता है, इसलिये सफाई भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिये। इसके अलावा पूर्व में लंबे समय से कार्यरत स्थानीय वाल्मीकि समाज के लोगों को जल्द से जल्द स्थायी करना चाहिये। जिन लोगों के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है, उन्हें जल्द नियुक्ति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा भी अन्य मांगें की गयी। सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जायेगी हड़ताल जारी रहेगी। महिला सफाईकर्मी मंजू ने कहा कि उन्हें ना तो पूरे पैसे मिलते है ना समय पर मिलते है। इस दौरान अध्यक्ष अमरचंद, सचिव ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष सुखराम मटु, बुधराज, रूपचंद, मदनलाल, छोटू लाल, अशोक, राकेश, पूनम चंद, तुलसीराम, संजय ,प्रभु पंकज, गोपाल, मंजू, सुरेश, नंदू ,प्रेम, लाली, माया सहित वाल्मीकि समाज के अन्य सफाईकर्मी धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन