फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Buffalo worth 23 crores rupees becomes the center of attraction in Pushkar fair

Ajmer News: पुष्कर मेले की शान बना 'अनमोल', 23 करोड़ रुपये कीमत लगाकर भी खरीद नहीं पाए खरीदार

Sun, 10 Nov 2024 09:22 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 09:22 PM IST
सार

राजस्थान के पुष्कर मेले में हरियाणा के सिरसा निवासी जगतार सिंह का 8 साल का मुर्रा नस्ल का भैंसा "अनमोल" आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी 5 फिट 8 इंच की ऊंचाई, 13 फिट लंबाई और 1500 किलो वजन ने पर्यटकों का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन
Ajmer News: Buffalo worth 23 crores rupees becomes the center of attraction in Pushkar fair
अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में 23 करोड़ रुपये का भैंसा अनमोल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर मे इन दिनों चल रहे पशु मेले में एक से बढ़कर एक पशु अपनी पहचान बने रहे हैं। यहां लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये के घोड़े पुष्कर मेले में आए हैं तो वहीं इन्हीं ने बीच पुष्कर मेले की रौनक बढ़ाने आया अनमोल नाम का भैंसा सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस विशालकाय भैंसे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पुष्कर पहुंच रहे हैं। अपनी कीमत और भारी भरकम कद काठी की वजह से यह भैंसा मेले में आए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और पर्यटक इसकी फोटो अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में आकर्षण का केंद्र बना 23 करोड रुपए का भैंसा अनमोल
विज्ञापन


मुर्रा नस्ल के इस भैंसे का नाम है अनमोल, भैंसे के मालिक गाब हस्सू, सिरसा हरियाणा निवासी जगतार सिंह बताते हैं कि अनमोल 8 साल 2 महीने का है। इसकी ऊंचाई 5 फिट 8 इंच है और 13 फिट लंबाई है। अनमोल का वजन 1500 किलो है। इसका पिता एम 29 है। भैंसे अनमोल पर रोजाना 2 हजार रुपये भोजन पर खर्चा आता है। यह भोजन में काजू, बादाम, केले, सेंव, सोयाबीन, मक्की, छोले, चने की चूरी खाता है। इसकी देखभाल के लिए 4 लोग रहते हैं। भैंसे अनमोल के मालिक जगतार सिंह बताते हैं कि उनके भैंसे की कीमत अभी 23 करोड़ रुपये लग चुकी है, लेकिन वह अपने इस भैंसे अनमोल को बेचना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में आकर्षण का केंद्र बना 23 करोड रुपए का भैंसा अनमोल

जगतार सिंह ने यह भी बताया कि पर हर साल पुष्कर पशु मेले में भाग लेने के लिए आते हैं और अपने भैंसे अनमोल को यहां पर प्रदर्शित करते हैं। मेले के दौरान खरीदार आते हैं, लेकिन भैंसा मालिक अपने भैंसे को बेचना नहीं चाहते इसके चलते उनको बैरंग लौटना पड़ता है। जगतार ने बताया कि इस भैंसे का सीमन 250 रुपये में बेचा जाता है। इसके सीमन से हजारों बच्चे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह अनमोल को अपने बेटे के जैसा मानते हैं और यही वजह है कि वह इसे नहीं बेचेंगे। इस भैंसे को देखने के लिए दूर दराज से लोग आ रहे हैं और इसके साथ फोटो भी खिंचवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed