फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   tantrik raped minor in Ajmer and accused arrested

Rajasthan: भूत-प्रेत का साया बताकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने दबोचा

Mon, 17 Oct 2022 01:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 17 Oct 2022 01:01 PM IST
सार

इसके बाद आरोपी अनिल कुमार ने नाबालिग लड़की को झाड़-फूंक के बहाने कमरे में डरा-धमका कर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
tantrik raped minor in Ajmer and accused arrested
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अजमेर जिले के किशनगढ़ की गांधीनगर थाना में भूत-प्रेत दूर करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। आरोपी ने नाबालिग पर भूत-प्रेत का साया बताकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र के गांव खेडी अलुफा निवासी आरोपित अनिल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायाधीश अजमेर के सामने पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए गांधीनगर थानाधिकारी शंभूसिंह शेखावत ने बताया कि 21 सितंबर को परिवादी ने लिखित रिपोर्ट दी थी कि कुछ दिन पहले उनके जमाई के साथ आरोपी अनिल कुमार उनके घर पर आया था। इस दौरान उसने उनके घर में भूत-प्रेत का साया बताते हुए तांत्रिक विद्या से समाधान करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन

डरा धमकाकर किया दुष्कर्म 

थानाधिकारी शम्भूसिंह ने बताया कि परिवादी पक्ष घरेलू समस्याओं से परेशान था। इस कारण वह आरोपी के झांसे में आ गया। 17 सितम्बर की शाम को आरोपी अनिल कुमार शर्मा उनके दामाद के साथ घर पर आया। उसने परिवार पर बड़ा खतरा बताकर तांत्रिक क्रिया करने की बात कही। इसके बाद में आरोपी अनिल कुमार ने परिवादी, उनके दामाद और बेटे को गाड़ी से पुष्कर भेज दिया और कहा कि इस लड़की को यहीं पर रखना होगा। इसके बाद आरोपी अनिल कुमार ने नाबालिग लड़की को झाड़-फूंक के बहाने कमरे में डरा-धमका कर बलात्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से ली फीस 
सुबह परिवादी पुष्कर से लौटे तब आरोपी ने तीन हजार रुपये फीस लेकर उन्हें विश्वास में लिया और चला गया। इसके बाद 19 सितम्बर को परिवादी की पुत्री ने अपनी बड़ी बहन को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर मुकदमा दर्ज करवाया गया।


पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अनिल कुमार पुत्र मोहनलाल शर्मा उम्र 32 साल आस-पास के गांवों में घर में भूत-प्रेत की छाया होने से घर के क्लेश, आमदनी कम होने, घर के आदमी व औरतों के बीमार रहने आदि पारिवारिक समस्याओं की ओट में लोगों को बहला-फुसला कर तांत्रिक क्रिया से समस्याएं दूर करने का कहता रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई और मुखबिर की सहायता से आरोपी की वर्तमान मौजूदगी का पता लगाया गया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed