फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Students took to the streets to protest against the increasing atrocities on women

Ajmer: महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में छात्राएं उतरी सड़कों पर, रैली निकाल कर जताया विरोध

Mon, 02 Sep 2024 01:18 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2024 01:18 PM IST
सार

Ajmer: जिले में सोमवार को सोफिया गर्ल्स कॉलेज और स्कूल की 1000 से अधिक छात्राओं ने देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों व दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों के विरोध में आज जयपुर रोड स्थित सोफिया कॉलेज के बाहर से रैली निकाली और जिला कलेक्ट कार्यालय के बाहर नुक्कड़ नाटक महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में अपने गुस्से का इजहार किया।

विज्ञापन
Students took to the streets to protest against the increasing atrocities on women
छात्राओं ने निकाली रैली

विस्तार

जिले में सोमवार को सोफिया गर्ल्स कॉलेज और स्कूल की 1000 से अधिक छात्राओं ने देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों व दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों के विरोध में आज जयपुर रोड स्थित सोफिया कॉलेज के बाहर से रैली निकाली।
विज्ञापन


इस दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर नुक्कड़ नाटक महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में अपने गुस्से का इजहार किया। स्कूली छात्राओं ने सरकार से दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने सहित महिलाओं को सुरक्षा की बात कही। रैली के माध्यम से उन्होंने कोलकाता मे ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप की घटना को लेकर भी अपना विरोध जताया और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। रैली के दौरान छात्राएं न्याय लिखी तख्तियां भी लेकर चल रही थी।
विज्ञापन


रैली निकालने के बाद छात्रों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर नुक्कड़ नाटक करके महिला को जागरूक किया और अपना विरोध भी जताया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। स्कूली छात्राओं की मांग है कि सरकार को महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए और देश में लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए कानून में बदलाव करना चाहिए। छात्राओं ने बीते दिनों पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप व हत्या के आरोपी को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं का कहना था कि लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर आज स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है और यही वजह है कि रोजाना किसी ना किसी शहर से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती है। उन्होंने कहा कि लड़कियां अकेली घर से बाहर जाने में खुद को डरा महसूस करती है। उन्होंने सरकार से कठोर कानून बनाने के साथ ही महिलाओं पर अत्याचार करने वाले आरोपियों को जल्द सजा देने की बात कही। रैली में सोफिया स्कूल व कॉलेज की 1000 से अधिक छात्राएं सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed