{"_id":"66d823b26476e56f32076dc8","slug":"students-submitted-a-memorandum-to-the-principal-of-gca-there-was-a-scuffle-between-the-police-and-the-students-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2067919-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: जीसीए में छात्रों ने सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन, पुलिस और छात्रों में हुई धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: जीसीए में छात्रों ने सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन, पुलिस और छात्रों में हुई धक्का मुक्की
Wed, 04 Sep 2024 02:45 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:45 PM IST
सार
Ajmer: अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में छात्रों ने नारेबाजी करते हुए 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच में धक्का मुक्की भी हुई और वह जबरदस्ती प्राचार्य के कक्ष मे घुस गए।
विज्ञापन
जीसीए कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के छात्र
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 10 सूत्रीय मांगों को कर सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। रैली के रूप मे प्राचार्य को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे छात्रों व पुलिस के बीच में धक्का मुक्की भी हुई और वह जबरदस्ती प्राचार्य कक्ष में घुसने का प्रयास करते हुए नजर आए।
पुलिस और छात्र आमने सामने हो गए और पुलिस छात्रों को घसीट कर हटाने का प्रयास किया। इसके बाद छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता आसुराम डूकिया ने बताया कि बॉयज हॉस्टल को पुन प्रारंभ करने, नि:शुल्क फोटो कॉपी मशीन लगवाने, मुख्य द्वार से अवैध टैक्स स्टैंड हटवाने, महाविद्यालय परिसर भवन का निर्माण कराने, गर्ल्स हॉस्टल में महिला गार्ड लगवाने, लाइब्रेरी को 12 घंटे खुलवाने सहित पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था करवाने की मांग की।
छात्र नेता आसूराम डूकिया ने बताया कि छात्रों ने प्राचार्य को आज ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विद्यार्थी परिषद के राजेंद्र कालश, छात्र संघ अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।