फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Students submitted a memorandum to the principal of GCA in ajmer

Ajmer News: जीसीए में छात्रों ने सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन, पुलिस और छात्रों में हुई धक्का मुक्की

Wed, 04 Sep 2024 02:45 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 02:45 PM IST
सार

Ajmer: अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में छात्रों ने नारेबाजी करते हुए 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच में धक्का मुक्की भी हुई और वह जबरदस्ती प्राचार्य के कक्ष मे घुस गए।

विज्ञापन
Students submitted a memorandum to the principal of GCA in ajmer
जीसीए कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के छात्र

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 10 सूत्रीय मांगों को कर सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। रैली के रूप मे प्राचार्य को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे छात्रों व पुलिस के बीच में धक्का मुक्की भी हुई और वह जबरदस्ती प्राचार्य कक्ष में घुसने का प्रयास करते हुए नजर आए।
विज्ञापन


पुलिस और छात्र आमने सामने हो गए और पुलिस छात्रों को घसीट कर हटाने का प्रयास किया। इसके बाद छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता आसुराम डूकिया ने बताया कि बॉयज हॉस्टल को पुन प्रारंभ करने, नि:शुल्क फोटो कॉपी मशीन लगवाने, मुख्य द्वार से अवैध टैक्स स्टैंड हटवाने, महाविद्यालय परिसर भवन का निर्माण कराने, गर्ल्स हॉस्टल में महिला गार्ड लगवाने, लाइब्रेरी को 12 घंटे खुलवाने सहित पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था करवाने की मांग की।
विज्ञापन


छात्र नेता आसूराम डूकिया ने बताया कि छात्रों ने प्राचार्य को आज ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विद्यार्थी परिषद के राजेंद्र कालश, छात्र संघ अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed