फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: RPSC released the proposed date of 7 examinations

Ajmer News: आरपीएससी ने जारी की 7 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि, 4 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि में किया संशोधन

Thu, 24 Oct 2024 02:22 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2024 02:22 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 11 प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की है। इसमें 7 नई परीक्षाओं की तिथियों के साथ 4 परीक्षाओं की संशोधित तिथियां भी जारी की गई हैं। 

विज्ञापन
Ajmer News: RPSC released the proposed date of 7 examinations
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 11 परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसमें 7 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि के साथ 4 परीक्षाओं की संशोधित प्रस्तावित परीक्षा तिथि भी जारी की गई है। इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि तकनीकी सहायक भू-भौतिकी (भू-जल विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं बायोकेमिस्ट (चिकित्सा शिक्षा विभागः ग्रुप-1) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 24 जून 2025 तथा अनुसंधान सहायक (मूल्यांकन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 28 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। कृषि विभाग के पदों हेतु सहायक कृषि अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी (6 विषय) व सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (5 विषय) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 12 से 19 अक्तूबर 2025 तक किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन


चार परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि में संशोधन
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि संशोधित कार्यक्रमानुसार खान एवं भूविज्ञान विभाग के पदों हेतु भूवैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं सहायक खनि अभियंता प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 7 मई 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है। पूर्व में इन परीक्षाओं का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया था। इसी प्रकार पूर्व में 26 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (मत्स्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 तथा 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-द्वितीय (कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 23 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed