{"_id":"690cbd79161e7cf80c03b7c9","slug":"rpsc-news-detailed-schedule-for-assistant-professor-college-education-department-exam-2025-released-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC News: सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी, जानें तारीखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC News: सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी, जानें तारीखें
Thu, 06 Nov 2025 08:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 06 Nov 2025 08:53 PM IST
सार
RPSC News: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) परीक्षा 2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। 30 विषयों की परीक्षा 7 से 20 दिसंबर तक होगी। सामान्य ज्ञान की परीक्षा 7 दिसंबर को, जबकि विषयवार परीक्षाएं 8 से 20 दिसंबर तक होंगी।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2025 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कार्यक्रमानुसार 30 विषयों की परीक्षा का आयोजन 7 से 20 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान का सामान्य ज्ञान (प्रश्न-पत्र III) की परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद, विभिन्न ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों की परीक्षा का आयोजन 8 से 20 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दो पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी (प्रश्न-पत्र I) का समय सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पारी (प्रश्न-पत्र II) का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Anta By-election 2025: बारां के मांगरोल में CM भजनलाल शर्मा ने किया रोड शो, वसुंधरा राजे भी रहीं मौजूद
विज्ञापन
विषयवार परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं
8 दिसंबर: हिंदी
09 दिसंबर: पॉलिटिकल साइंस
10 दिसंबर: इतिहास
11 दिसंबर: इंग्लिश, फिजिक्स, जूलॉजी और म्यूजिक (वोकल)
12 दिसंबर: संस्कृत, उर्दू, लॉ और केमिस्ट्री
15 दिसंबर: बॉटनी, इकोनॉमिक्स और होम साइंस
16 दिसंबर: मैथमेटिक्स, ईएएफएम, फिलॉसफी एवं टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग
17 दिसंबर: ज्योग्राफी
18 दिसंबर: एबीएसटी और सोशियोलॉजी
19 दिसंबर: बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, ड्राइंग एंड पेंटिंग, स्टैटिस्टिक्स
20 दिसंबर: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पर्शियन, गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, डांस (कथक) और साइकोलॉजी
म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंट) विषय के लिए सामान्य ज्ञान और ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों का आयोजन वर्तमान में नहीं किया जा रहा है। इस विषय की परीक्षा तिथि की घोषणा यथासमय कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- मातम से फीकी पड़ी CA बनने की खुशी: 'बेटी का रिजल्ट आने के बाद ही आऊंगा', एक दिन पहले ही टूट गईं पिता की सांसें