फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC: Assistant Professor (College Education Department) Exam 2025, Application Deadline October 19

RPSC: सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा 2025, आवेदन की अंतिम तारीख 19 अक्तूबर; दिसंबर में होगी आयोजित

Mon, 29 Sep 2025 05:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 29 Sep 2025 05:00 PM IST
सार

RPSC Update: RPSC द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमानुसार परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। भर्ती अंतर्गत 30 विषयों के कुल 574 पद विज्ञापित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 19 अक्तूबर तय की गई है।

विज्ञापन
RPSC: Assistant Professor (College Education Department) Exam 2025, Application Deadline October 19
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमानुसार परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। भर्ती अंतर्गत 30 विषयों के कुल 574 पद विज्ञापित किए गए हैं। इनके लिए अभी तक 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है। नवीन विज्ञापन के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 19 अक्तूबर 2025 (रात्रि 12 बजे तक) है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

 
यह भर्ती समान पदों के लिए 13 दिसंबर 2024 को पूर्व में जारी विज्ञापन को सेवा नियमों में किए गए बड़े बदलावों के कारण निरस्त करने के बाद नए सिरे से निकाली गई है। ऐसे में पूर्व में जारी विज्ञापन के अंतगर्त प्राप्त 1 लाख 70 हजार 664 आवेदन भी सारहीन होने के कारण निरस्त हो गए हैं। अतः इच्छुक सभी अभ्यर्थी जो विज्ञापनानुसार वांछित अर्हता रखते हैं, को नए विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा, भले ही उन्होंने निरस्त किए गए विज्ञापन के तहत पहले आवेदन किया हो।
विज्ञापन

 
पूर्व निर्धारित दिनांक को ही होगा परीक्षा का आयोजन
आयोग सचिव के अनुसार 13 दिसंबर 2024 को जारी किए गए विज्ञापन को मात्र सेवा नियमों में न्यूनतम अंक का प्रावधान जोड़े जाने के कारण 18 सितंबर 2025 को वापस लिया गया था। इसी दिन संशोधन के साथ समान पदों के लिए नया विज्ञापन भी जारी कर दिया गया था। विज्ञापन में पदों की कमी अथवा वृद्धि भी नहीं की गई है। ऐसे में नवीन विज्ञापनान्तर्गत भी इन पदों हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 1 से 24 दिसंबर 2025 तक ही परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आयोग द्वारा 31 दिसंबर 2024 को जारी परीक्षा कैलेंडर में ही उक्त पदों हेतु प्रस्तावित परीक्षा दिनांक जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ये दोस्ती..: बरसों बाद पुराने मित्र से मिले किरोड़ी मीणा, इमर्जेंसी में रहे थे साथ; इस बात पर भावुक हुए मंत्री

 
विभिन्न विषयों में पदों की संख्या
भूगोल में सर्वाधिक 60 पद हैं। हिंदी के लिए 58 पद विज्ञापित किए गए हैं। रसायन विज्ञान में 55 पद हैं। राजनीति विज्ञान के लिए 52 पद निर्धारित हैं। वनस्पति विज्ञान में 42 पद हैं। प्राणी विज्ञान के लिए 38 पद हैं। इतिहास में 31 पद हैं। संस्कृत में 26 पद हैं। गणित में 24 पद हैं। समाजशास्त्र में 24 पद हैं। अर्थशास्त्र में 23 पद हैं। अंग्रेजी के लिए 21 पद हैं। ए.बी.एस.टी. में 17 पद। गृह विज्ञान में 12 और भौतिकी में 11 पद। लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 10-10 पद। उर्दू और ई.ए.एफ.एम. में 8-8 पद। ड्रॉइंग एंड पेंटिंग में 8 पद। दर्शनशास्त्र और मनोविज्ञान में 7-7 पद। संगीत (कंठ) में 6 पद। लोक प्रशासन में 6 पद। संगीत (वाद्य) में 4 पद। टेक्सटाइल ड्रॉइंग एंड पेंटिंग में 2 पद। फारसी, सांख्यिकी, गार्मेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट और नृत्य जैसे विषयों में 1-1 पद है।
 
नए विज्ञापन में न्यूनतम अंकों का प्रावधान
भर्ती अन्तर्गत नियमों में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों के तहत अब सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा के प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा, साथ ही कुल मिलाकर न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक भी आवश्यक हैं। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: राहुल गांधी को जान से मारने की कथित धमकी पर बोले टीकाराम जूली, भाजपा और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed