फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Weather Frozen snow in Mountabu yellow alert issued for cold wave

Rajasthan Weather: माउंटआबू में जमी बर्फ, शीत लहर का येलो अलर्ट जारी, 3.5 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान

Mon, 02 Jan 2023 05:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 02 Jan 2023 05:56 PM IST
सार

राजस्थान के माउंटआबू में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तक चले जाने से बर्फ जम गई है। प्रदेश के कई शहरों में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिर गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 11 शहरों में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Frozen snow in Mountabu yellow alert issued for cold wave
शीत लहर का येलो अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी के इस सीजन में सोमवार सुबह सबसे सर्द रही। माउंटआबू में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। नक्की झील और आसपास पानी और नमी वाली जगहों पर बर्फ जम गई । इससे पहले 26 दिसंबर को माउंट आबू में तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। प्रदेश में शीत लहर चल रही है और मौसम विभाग ने राजस्थान के 11 शहरों में यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


अलवर, भरतपुर ,दौसा, धौलपुर झुंझुनू, करौली, सीकर, बीकानेर चूरू ,हनुमानगढ़ ,श्रीगंगानगर में 6 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अल सुबह और रात को तेज सर्दी के कारण फसलों में पाला पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है। विशेषज्ञों ने छोटे बच्चों, बुजुर्गो और पशुओं को भी सुबह-शाम में सर्दी से बचाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


यहां ऐसा रहा तापमान...

  • हनुमानगढ़ के संगरिया में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 1.2 डिग्री, चूरू में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कोटा और चूरू में तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। जबकि अलवर में 3.1 डिग्री तापमान गिर गया है।
  • जयपुर और बीकानेर संभाग में अगले 5 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।
  • राजस्थान में साल 2023 की शुरूआत ही तेज सर्दी और शीतलहर के साथ हुई है। मौसम विभाग ने छह जनवरी तक प्रदेश के 11 शहरों में तेज ठंड पड़ने की संभावना जताते हुए इन शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
  • इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीत लहर चलेगी। शीतलहर का सबसे ज्यादा असर जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों पर पड़ेगा।
  • रात के साथ ही दिन में भी लोग ठिठुरन बढ़ेगी। बाड़मेर, जैसलमेर और गंगानगर में सर्द हवाओं के कारण पारा दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है।
  • बाड़मेर में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया है। जहां विंटर सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। उदयपुर में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।


जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में सुबह-शाम रहेगा कोहरा...
राजधानी जयपुर में आज सुबह ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने के साथ ठिठुरन वाली सर्दी रही। सीकर, फतेहपुर, सवाई माधोपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर और झुंझुनूं के पिलानी में भी ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। हल्की धूप निकलने के बाद ही इन इलाकों में कोहरा छंटने लगा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 से 200 मीटर तक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed