फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan PM Modi virtually inaugurated and laid foundation stone of railway projects 85 thousand crores

Rajasthan: PM मोदी ने 85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का किया वर्चुअल उद्घाटन-शिलान्यास, ये रहे मौजूद

Tue, 12 Mar 2024 08:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 08:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 85 हजार करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी चित्तौडगढ़ स्टेशन से कार्यक्रम में जुड़े।

विज्ञापन
Rajasthan PM Modi virtually inaugurated and laid foundation stone of railway projects 85 thousand crores
सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 85 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण अहमदाबाद से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने प्रदेश और चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की दी गई रेलवे विकास की सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वष्णव का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश और चित्तौड़गढ़ लोकसभा को कई सौगातें दी है। आज खेमली व भूपालसागर स्टेशन पर स्थित पीएम गति शक्ति कार्गों टर्मिनल, चित्तौड़-उज्जैन मेमो ट्रेन का वर्चुअल शुभारम्भ कर राष्ट्र को समर्पित किया। एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल के तहत डूंगरपुर, खामलीघाट, अजमेर, विजयनगर, नसीराबाद, भीलवाड़ा, मावली जंक्शन, कपासन, फतेहनगर, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, सोजत रोड, सोमेसर, आबूरोड, पिंडवाड़ा राणा प्रताप नगर एवं उदयपुर स्टेशनों पर उत्पाद स्टॉलों व गुड्स शेड नाथद्वारा का उद्घाटन हुआ। चित्तौडगढ़ संसदीय क्षेत्र में रेलवे विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में प्रदेश में 53,045 करोड़ रुपये के विभिन्न रेलवे विकास कार्य प्रगति पर है। राजस्थान में रेल बुनियादी ढांचे को बेहतर और उन्नत बनाने के लिए इस वर्ष के बजट में राजस्थान को 9,782 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया है। इससे राजस्थान के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


सांसद प्रवक्ता अनिल सिसोदिया ने बताया कि चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में विभिन्न रेलवे विकास कार्य जैसे चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के वृहद पुनर्विकास, उज्जैन से चित्तौड़ के मध्य यात्री ट्रेन, मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म के साथ समन्वय से यात्री प्रतीक्षालय और रिटायरिंग रूम का कार्य, नीमच से रतलाम के मध्य दोहरीकरण होने पर चित्तौड़ से रतलाम के मध्य गाड़ी की गति में वृद्धि होने से रेल यात्रियों को काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडौली सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं रेलवे विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ को मिली सौगातों के लिए सांसद प्रवक्ता अनिल सिसोदिया, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर और किशनगढ़ में डीएफसीसी कार्यों का लोकार्पण
प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर रेलवे स्टेशन पर "एक स्टेशन एक उत्पाद" के लिये स्थापित स्टॉल, ट्रॉली और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही न्यू किशनगढ़ स्टेशन से गुड्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। बीते 10 वर्षों में केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी एंव विकास की भावना के कारण आज देश में रेलवे उत्तरोत्तर वृद्वि करते हुये आधुनीकरण की ओर अग्रसर है, जिसका निश्चित ही देश की आमजनता को रेल यातायात सुविधाओ का समग्र लाभ मिल रहा है।

उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रदत्त इस सौगात से प्रदेश में जहां एक ओर रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक सुदृढ़ होगा। वहीं, अनेकों रोजगार भी सृजित होंगे। 2047 के विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी। सांसद भागीरथ चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश समग्र विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। इसी का परिणाम है कि आज अजमेर संसदीय क्षेत्र भी रेल सेवाओं में तेजी से विकसित हो रहा है। अजमेर लोकसभा को मिली अनेकों सौगातों के लिए सांसद भागीरथ चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।


इस कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़, मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन, रेलवे सलाहकार महेन्द्र पाटनी, जिला महामंत्री वेदप्रकाश दाधीच, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य विमल बड़जात्या, मदनगंज मण्डल अध्यक्ष राजीव शर्मा, श्रीनगर मण्डल अध्यक्ष केके जोशी, अराई मण्डल अध्यक्ष रामसिंह राठौड़, बोराडा मण्डल अध्यक्ष रामस्वरूप सुण्डा, सुनील दरड़ा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष करतार चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, मां भारती रक्षा मंच संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा, जयराम मालाकार, सिमा अखावत, पार्षद मनीष टेलर, मनेन्द्र सिंह खंगारोत, हरेन्द्र चौधरी, जगदीश कोठीवाल, सतीश पराशर, जगदीश सिंह काकोसा, बनवारीलाल डागा, लक्ष्मीनारायण चौधरी, सुरेन्द्र घटाला, जगदीश सिंह राजपुरोहित, सुशील दाधीच एवं भाजपा पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी सहित रेलवे अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed