फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Thieves stole jewelery worth lakhs from jewelery shop, incident captured in CCTV

Rajasthan News: ज्वेलरी की दुकान से लाखों के जेवर लेकर चंपत हुए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 15 Dec 2023 03:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 03:42 PM IST
सार

Ajmer: शहर के नया बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से चोर लाखों के गहने चुराकर ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Thieves stole jewelery worth lakhs from jewelery shop, incident captured in CCTV
वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर शहर के नया बाजार में इलाके में कल रात चोरों ने ज्वेलरी की एक दुकान से सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। जानकारी के अनुसार चोरों ने इलेक्ट्रिक कटर का इस्तेमाल करके दुकान के ताले तोड़े और लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। गहनों की अनुमानित कीमत 40 से 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


चोरी की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नया बाजार स्थित सागर ज्वेलर्स के मालिक रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर दुकान के ताले टूटे होने की बात कही। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद होने से पुलिस ने मामले की तेजी से पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस अपना काम ठीक से नहीं कर रही है, इसलिए चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed