{"_id":"670cab051678f3baa0054eb0","slug":"rajasthan-news-lizard-s-moving-tail-found-in-central-university-food-news-in-hindi-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विश्वविद्यालय के खाने में मिली छिपकली की हिलती हुई पूंछ, केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- मामला गंभीर है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विश्वविद्यालय के खाने में मिली छिपकली की हिलती हुई पूंछ, केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- मामला गंभीर है
Mon, 14 Oct 2024 10:54 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:54 AM IST
सार
Rajasthan: जब छात्रों ने खाने की प्लेट देखी तो उसमें छिपकली की कटी हुई पूंछ निकली। फिर क्या था छात्र भड़क गए। बढ़ते मामले को देख केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को बीच में आना पड़ा। पूरा मामला अजमेर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी का है।
विज्ञापन
इसी थाली में मिली थी छिपकली की पूंछ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर जिले के बांदर सिंदरी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में खाने में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। घटना शनिवार रात की है। जब एक छात्र मेस में खाना खा रहा था, तभी अचानक उसकी सब्जी में छिपकली की कटी हुई पूंछ घूमती नजर आई। घटना के बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सीयूआर मेस संचालक और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बोले- सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
रविवार को खाने में छिपकली की पूंछ का वीडियो सामने आने पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा- कुलपति से मामले की जांच करने की बात कही है। स्टूडेंट्स की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। हम इस मसले को गंभीरता से ले रहे हैं। आगे उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विपिन कुमार का कहना है कि मैं अभी तीन दिन से बाहर हूं। मैं किशनगढ़ पहुंचकर मामले की जानकारी लूंगा। अभी केवल सोशल मीडिया पर मेस के खाने को लेकर जानकारी मिली है। वस्तु स्थिति का पता लगा रहे हैं। कुछ लोगों से फीडबैक लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। हो सकता है कि मामला इम्प्लांट का निकले।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी पीआरओ ने नहीं उठाया फोन
छात्रों ने जब इस घटना के विषय में यूनिवर्सिटी की पीआरओ अनुराधा मित्तल को फोन कॉल कर मामले की जानकारी देनी चाही, तो उन्होंने फोन कॉल पहली बार में नहीं उठाया। उसके बाद मैसेज कर मामले की जानकारी लेनी चाही, इसके बाद मैसेज से जानकारी दी, लेकिन कोई भी रिप्लाई नहीं किया और अपना फोन को नॉट रीचेबल कर दिया।